एग्जिट पोल में पलट गया गेम, नीतीश से काफी आगे निकल गए तेजस्वी

Exit polls turn the tables, with Tejashwi far ahead of Nitish.

एग्जिट पोल में पलट गया गेम, नीतीश से काफी आगे निकल गए तेजस्वी

 बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए बिहार में 2 चरणों मतदान हुआ। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। सभी एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, इस बार कई सीटों पर मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है। महागठबंधन और एनडीए के साथ पीके की जन सुराज पार्टी, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM, तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल भी मैदान में है।

पटना : बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए बिहार में 2 चरणों मतदान हुआ। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। सभी एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, इस बार कई सीटों पर मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है। महागठबंधन और एनडीए के साथ पीके की जन सुराज पार्टी, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM, तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल भी मैदान में है।
 
 
चंपारण क्षेत्र की 21 सीटों पर एनडीए को बढ़त
एग्जिट पोल में चंपारण में एनडीए को काफी बढ़त मिलती दिख रही है। एनडीए के खाते में 44 प्रतिशत वोट शेयर जा सकता है। वहीं, महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट मिल सकता है। जन सुराज को 6 प्रतिशत और अन्य के खाते में 9 प्रतिशत वोट शेयर जा सकता है। 21 में से 12 सीटों पर एनडीए को बढ़त दिख रही है। 9 सीटों पर महागठबंधन को बढ़त दिख रही है।
 
कौन होना चाहिए बिहार का सीएम?
एक्सिस माय इंडिया ने पसंदीदा मुख्यमंत्री को लेकर भी एग्जिट पोल शेयर किया है। 22 प्रतिशत वोटर चाहते हैं कि नीतीश कुमार ही दोबारा बिहार के मुख्यमंत्री बनें, जबकि 34 प्रतिशत लोगों ने तेजस्वी यादव के नाम पर मुहर लगाई है।
 
पुरुष वोटर किसके साथ?
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, 41 प्रतिशत पुरुषों ने एनडीए को वोट किया है, जबकि 42 प्रतिशत पुरुषों महागठबंधन के साथ गईं हैं। जन सुराज को पुरुषों का 5 प्रतिशत वोट मिला है। अन्य के खाते में पुरुषों का 12 प्रतिशत वोट जा सकता है।
 
महिलाएं किसके साथ?
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, 45 प्रतिशत महिलाओं ने एनडीए को वोट किया है, जबकि 40 प्रतिशत महिलाएं महागठबंधन के साथ गईं हैं। जन सुराज को महिलाओं का 3 प्रतिशत वोट मिला है। अन्य के खाते में महिलाओं का 12 प्रतिशत वोट ज सकता है।