मुंबई:  'स्वच्छ मॉनिटर' के ठेकेदार रोहित आर्य को 2 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं मिला था

Mumbai: 'Swachh Monitor' contractor Rohit Arya had not received payment of Rs 2 crore.

मुंबई:  'स्वच्छ मॉनिटर' के ठेकेदार रोहित आर्य को 2 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं मिला था

पवई बंधक कांड के आरोपी रोहित आर्य की मौत के बाद नई जानकारी सामने आई है। रोहित शिक्षा विभाग से जुड़े एक प्रोजेक्ट 'स्वच्छ मॉनिटर' के ठेकेदार थे। आरोप है कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के करीब 2 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं मिला था, जिसके चलते उन्होंने कथित तौर पर बच्चों को बंधक बनाया था। पुलिस की गोली का शिकार होकर गुरुवार को उनकी मौत हो गई। रोहित आर्य मूल रूप से नागपुर के रहने वाले थे और वहां एक प्रोफेसर के तौर पर काम करते थे। वर्तमान में वे चेंबूर इलाके में रह रहे थे।

 

मुंबई: पवई बंधक कांड के आरोपी रोहित आर्य की मौत के बाद नई जानकारी सामने आई है। रोहित शिक्षा विभाग से जुड़े एक प्रोजेक्ट 'स्वच्छ मॉनिटर' के ठेकेदार थे। आरोप है कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के करीब 2 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं मिला था, जिसके चलते उन्होंने कथित तौर पर बच्चों को बंधक बनाया था। पुलिस की गोली का शिकार होकर गुरुवार को उनकी मौत हो गई। रोहित आर्य मूल रूप से नागपुर के रहने वाले थे और वहां एक प्रोफेसर के तौर पर काम करते थे। वर्तमान में वे चेंबूर इलाके में रह रहे थे।

 

Read More मुंबई: हवाई अड्डे  से जाम्बियन नागरिक को गिरफ्तार किए जाने के 10 साल बाद, 10 साल जेल की सजा

साल 2023 में रोहित को शिक्षा विभाग से 'स्वच्छ मॉनिटर' नाम की एक योजना का ठेका मिला था। रोहित का दावा था कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें लगभग 2 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया था।

Read More कचरा टैक्स लगाने के मनपा निर्णय पर उठने लगा सवाल... भाजपा ने मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का किया विरोध 

पूर्व मंत्री ने इस दावे का खंडन किया
हालांकि, तत्कालीन शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने इस दावे का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रोहित आर्य को चेक के माध्यम से भुगतान कर दिया था। इस घटना को लेकर विपक्ष ने शिंदे सरकार के मंत्रियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। सूत्रों के अनुसार, रोहित आर्य ने मंत्री के बंगले के बाहर भूख हड़ताल भी की थी। ऐसा माना जा रहा है कि इसी उपेक्षा और मानसिक तनाव के कारण उन्होंने 'सिस्टम से सीधी बातचीत' करने के लिए बच्चों को अगवा करने की योजना बनाई। इस दौरान वे पुलिस की गोली का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई।

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

रोहित पर आरोप- कुछ बच्चों से सीधे फीस वसूली थी
घटना के बाद एक न्यूज चैनल से फोन पर बात करते हुए दीपक केसरकर ने कहा, ‘रोहित आर्य स्वच्छ मॉनिटर नाम की योजना चला रहे थे। उन्होंने सरकारी अभियान में हिस्सा लिया था। विभाग का कहना था कि उन्होंने कुछ बच्चों से सीधे फीस वसूली थी, जबकि रोहित का कहना था कि उन्होंने ऐसी कोई फीस नहीं ली। उन्हें विभाग से बातचीत कर मामला सुलझाना चाहिए था। बच्चों को इस तरह बंधक बनाना गलत है।’

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन