ठाणे : प्रतिबंधित गुटखा आयशर टेम्पो से बरामद; आरोपी गिरफ्तार 

Thane: Banned gutkha recovered from Eicher tempo; accused arrested

ठाणे : प्रतिबंधित गुटखा आयशर टेम्पो से बरामद; आरोपी गिरफ्तार 

ठाणे पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच 3 ने कल्याण पश्चिम में गुजरात राज्य से तस्करी कर महाराष्ट्र में अवैध रूप से लाया गया प्रतिबंधित गुटखा का जखीरा एक आयशर टेम्पो से बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तथा पीआरओ शैलेश साल्वी ने आज बताया कि यह गुटखा कल्याण पश्चिम में गांधारी ब्रिज चौक से एक आयशर टेम्पो से बरामद किया गया है।इस गुटखा की कीमत 87लाख 37हजार 472रुपए का है।

ठाणे : ठाणे पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच 3 ने कल्याण पश्चिम में गुजरात राज्य से तस्करी कर महाराष्ट्र में अवैध रूप से लाया गया प्रतिबंधित गुटखा का जखीरा एक आयशर टेम्पो से बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तथा पीआरओ शैलेश साल्वी ने आज बताया कि यह गुटखा कल्याण पश्चिम में गांधारी ब्रिज चौक से एक आयशर टेम्पो से बरामद किया गया है।इस गुटखा की कीमत 87लाख 37हजार 472रुपए का है।

 

Read More शिरावने MIDC इलाके में लगी भीषण आग

पुलिस में टेम्पो चालक धनराज रामगोपाल स्वामी को अवैध गुटखा के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी धनराज स्वामी राजस्थान में सिंकर जिले लक्ष्मणगढ़ तहसील का निवासी है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के पीआरओ शैलेश साल्वी के अनुसार ठाणे पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच 3 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजित शिंदे को 17अक्टूबर को ज्ञात हुआ था कि कल्याण में अवैध रूप से गुजरात से विक्रय के लिए गुटखा किसी वाहन से लाया जाने वाला है।

Read More ट्रस्टी से मैनेजिंग ट्रस्टी की नियुक्ति के बाद हाजी अली दरगाह पर सुहैल खांडवानी द्वारा मित्रों के लिए मध्य रात्रि सेहरी का आयोजन

इसके बाद पुलिस उप निरीक्षक विनोद पाटील ने सहयोगियों के साथ छापा मारकर कल्याण के गांधारी ब्रिज चौक से गुजरात से लाया गया प्रतिबंधित 87लाख 37हजार 472का अवैध गुटखा टेम्पो से बरामद किया था।इसके बाद टेम्पो चालक धनराज रामगोपाल स्वामी को गिरफ्तार कर खड़कपड़ा पुलिस स्टेशन में अन्न सुरक्षा कायदा तथा अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
 

Read More मुंबई : दिशा सालियान ने पिता की वजह से ही परेशान होकर की थी आत्महत्या? मुंबई पुलिस की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा...