नयी दिल्ली : वैष्णव ने दिल्ली-कोलकाता ट्रांजिट कंटेनर ट्रेन सेवा, मुंबई- कोलकाता रेलवे पार्सल वैन को दिखाई हरी झंडी  

New Delhi: Vaishnav flags off Delhi-Kolkata Transit Container Train Service, Mumbai-Kolkata Railway Parcel Van

नयी दिल्ली : वैष्णव ने दिल्ली-कोलकाता ट्रांजिट कंटेनर ट्रेन सेवा, मुंबई- कोलकाता रेलवे पार्सल वैन को दिखाई हरी झंडी  

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को मुंबई से कोलकाता के बीच रेलवे पार्सल वैन और नयी दिल्ली से कोलकाता के बीच एश्योर्ड ट्रांजिट कंटेनर ट्रेन सेवा का उपयोग कर डोर-टू-डोर पार्सल सेवा को हरी झंडी दिखायी। श्री वैष्णव ने रेल भवन में आयोजित समारोह के दौरान आभासी माध्यम से नयी दिल्ली–कोलकाता के बीच सुनिश्चित ट्रांजिट कंटेनर ट्रेन सेवा काे हरी झंडी दिखायी। इससे निश्चित रूप से 120 घंटे में वस्तुओं की आपूर्ति होगी और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

नयी दिल्ली : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को मुंबई से कोलकाता के बीच रेलवे पार्सल वैन और नयी दिल्ली से कोलकाता के बीच एश्योर्ड ट्रांजिट कंटेनर ट्रेन सेवा का उपयोग कर डोर-टू-डोर पार्सल सेवा को हरी झंडी दिखायी। श्री वैष्णव ने रेल भवन में आयोजित समारोह के दौरान आभासी माध्यम से नयी दिल्ली–कोलकाता के बीच सुनिश्चित ट्रांजिट कंटेनर ट्रेन सेवा काे हरी झंडी दिखायी। इससे निश्चित रूप से 120 घंटे में वस्तुओं की आपूर्ति होगी और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

 

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

उन्होंने वाणिज्यिक राजधानी मुंबई और कोलकाता के बीच रेलवे पार्सल वैन द्वारा डोर-टू-डोर पार्सल सेवाओं काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे रसद की लागत में कमी आयेगी और तीव्र गति से आपूर्ति होगी।

Read More विरार-डहाणू लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट

इस दौरान उन्होंने आभासी माध्यम से इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स हब के रूप में लखनऊ रेल मंडल के सोनिक स्थित रेलवे गुड्स शेड का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के भिवंडी में पार्सल एकत्रीकरण सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया।

Read More कसारा स्टेशन पर उपनगरीय ट्रेन के डिब्बे में भूस्खलन का मलबा घुसने से एक पुरुष यात्री घायल