भिवंडी : दिल दहला देने वाली घटना; दोस्त बना दुश्मन, पाइपलाइन के झगड़े में युवक की हत्या 

Bhiwandi: A shocking incident; friend turns foe, youth killed in a dispute over a pipeline

भिवंडी : दिल दहला देने वाली घटना; दोस्त बना दुश्मन, पाइपलाइन के झगड़े में युवक की हत्या 

महाराष्ट्र के भिवंडी शहर के शांति नगर इलाके में निजामिया होटल के पास एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक 23 वर्षीय युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान जीशान अकबर अंसारी के रूप में हुई है, जो परिवार चलाने के लिए मजदूरी करता था। जीशान अंसारी रोज की तरह अपने तीन दोस्तों के साथ काम पर गया था।

भिवंडी : महाराष्ट्र के भिवंडी शहर के शांति नगर इलाके में निजामिया होटल के पास एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक 23 वर्षीय युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान जीशान अकबर अंसारी के रूप में हुई है, जो परिवार चलाने के लिए मजदूरी करता था। जीशान अंसारी रोज की तरह अपने तीन दोस्तों के साथ काम पर गया था।

 

Read More मुंबई : जीबीएस संक्रमण बढ़ने से गहराई चिंता, सरकार बोली स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए कानून बनेगा

देर शाम, जब चारों काम से लौट रहे थे तो रास्ते में किसी बात को लेकर उनमें बहस शुरू हो गई। बहस इतनी ज्यादा हुई कि जीशान के सीने पर उसके दोस्तों ने जोरदार वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। बाद में बेसुध मिले जीशान को परिवार के लोग स्थानीय दवाखाने गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।

Read More क्रॉफोर्ड मार्केट में आम के राजा हापुस (अल्फांसो) की आमद 

सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विनायक गायकवाड के नेतृत्व में शांति नगर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पाइपलाइन विवाद बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। जीशान अंसारी की भतीजी ने मीडिया को बताया कि पाइपलाइन पर झगड़ा हुआ था। मेरे मामा ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया था। इसके बावजूद हसन और उसके दोनों भाइयों ने मामा पर हमला किया।

Read More मुंबई : सटोरियों की हरकतों पर भारतीय एजेंसियों को पैनी नजर