मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर जनवरी से अगस्त के बीच पहुंचे 50 लाख यात्री, UAE के लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई महानगरी

Mumbai: Mumbai airport saw 5 million passengers between January and August, with UAE residents enjoying the metropolis the most.

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर जनवरी से अगस्त के बीच पहुंचे 50 लाख यात्री, UAE के लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई महानगरी

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने जनवरी से अगस्त 2025 के बीच 50 लाख से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का स्वागत किया है। इनमें सबसे ज्यादा यात्री यूएई, ब्रिटेन और थाईलैंड से आए। निजी हवाई अड्डा संचालत मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने यह जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, पिछल तीन सालों में एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में 21% की वार्षिक औसत वृद्धि दर्ज की गई है। इससे साफ है कि मुंबई लगातार वैश्विक यात्रा मानचीत्र पर अपनी अहमियत बढ़ा रहा है। खास बात यह है कि उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब पूरी दुनिया 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मना रही है।

मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने जनवरी से अगस्त 2025 के बीच 50 लाख से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का स्वागत किया है। इनमें सबसे ज्यादा यात्री यूएई, ब्रिटेन और थाईलैंड से आए। निजी हवाई अड्डा संचालत मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने यह जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, पिछल तीन सालों में एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में 21% की वार्षिक औसत वृद्धि दर्ज की गई है। इससे साफ है कि मुंबई लगातार वैश्विक यात्रा मानचीत्र पर अपनी अहमियत बढ़ा रहा है। खास बात यह है कि उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब पूरी दुनिया 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मना रही है।

 

Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद

Read More मुंबई : शहर के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है वायु प्रदूषण 

अदाणी के पास है 74% हिस्सेदारी
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड इस हवाई अड्डे का संचालन करता है। इसमें 74% हिस्सेदारी अदाणी समूह की है और बाकी 26% एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास है। जनवरी-अगस्त 2025 में कुल अंतरराष्ट्रीय यात्री संख्या 50 लाख से ऊपर रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 48 लाख था। यानी इस साल यात्रियों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई।

Read More  मुंबई : पत्नी को मेंटेनेंस न देने वाले पति को एक साल कारावास की सजा

कहां से कितने यात्री आए?
मुंबई एयरपोर्ट से इस समय दुनिया के 55 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। इससे यह एयरपोर्ट क्षेत्र के सबसे ज्यादा जुड़ाव वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में शामिल हो गया है। सबसे बड़ा यात्री स्रोत UAE रहा, जहां से 15 लाख यात्री आए। इसके बाद ब्रिटेन (3.8 लाख) और थाईलैंड (3.2 लाख) से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय यात्री मुंबई पहुंचे।

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर