पुणे : गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर नाना पेठ इलाके में हिंसक गैंगवार; कुख्यात अपराधी के बेटे की गोलीबारी में मौत

Pune: Violent gang war in Nana Peth area on the eve of Ganesh immersion; Son of notorious criminal killed in firing

पुणे : गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर नाना पेठ इलाके में हिंसक गैंगवार; कुख्यात अपराधी के बेटे की गोलीबारी में मौत

महाराष्ट्र के पुणे में गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर नाना पेठ इलाके में हिंसक गैंगवार की घटना सामने आई है। इस घटना में कुख्यात अपराधी गणेश कोमकर के बेटे गोविंद कोमकर की गोलीबारी में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने गोविंद को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव फैल गया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के पीछे पुराने गैंगवार का लिंक है। गौरतलब है कि पिछले साल 1 सितंबर 2024 को नाना पेठ में ही पूर्व एनसीपी पार्षद वनराज अंडेकर की हत्या कर दी गई थी। 

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर नाना पेठ इलाके में हिंसक गैंगवार की घटना सामने आई है। इस घटना में कुख्यात अपराधी गणेश कोमकर के बेटे गोविंद कोमकर की गोलीबारी में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने गोविंद को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव फैल गया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के पीछे पुराने गैंगवार का लिंक है। गौरतलब है कि पिछले साल 1 सितंबर 2024 को नाना पेठ में ही पूर्व एनसीपी पार्षद वनराज अंडेकर की हत्या कर दी गई थी। 

 

Read More पुणे में 1196 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी का भंडाफोड़

अंडेकर की हत्या में गणेश कोमकर समेत 21 लोगों को आरोपी बनाया गया था। उस घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। करीब एक दर्जन हमलावर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और स्ट्रीट लाइट बंद करके अंडेकर पर गोलियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

Read More मुंबई में आंगनवाड़ी सेविका संगठन की ओर से तीन मार्च को विधानसभा घेरने की चेतावनी 

फिलहाल, पुणे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। शहर में बढ़ती गैंगवार और आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गणेशोत्सव के दौरान हुई इस घटना से स्थानीय लोग भयभीत हैं।

Read More पालघर :  आपसी विवाद में अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार