सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के मुद्दे को लेकर मराठा संगठन पुणे में प्रदर्शन किया

सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के मुद्दे को लेकर  मराठा संगठन पुणे में प्रदर्शन किया

सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के मुद्दे को लेकर मराठा समर्थक एक संगठन ने पुणे जिले में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यालयों के बाहर रविवार को प्रदर्शन किया।

मराठा समुदाय के लिये कोटा आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ‘मराठा क्रांति मोर्चा ’ (एमकेएम) के कुछ नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषणा की गई राहत और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है।

Read More कुंभ मेले से पहले पुणे के भीमाशंकर मंदिर के पास 110 घरों को हटाने का प्रस्ताव

गौरतलब है कि समुदाय के लिये कोटा के क्रियान्वयन पर उच्चतम न्यायालय के रोक लगाये जाने के आलोक में राज्य सरकार ने मंगलवार को कई उपायों की घोषणा की थी।

Read More मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान

एमकेएम सदस्यों ने रविवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस, शिवसेना और भाजपा के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मराठों के समर्थन में नारेबाजी की और कहा कि सरकार को समुदाय को आरक्षण मुहैया करने के लिये दृढ़ता से खड़े रहना चाहिए।

Read More राज्य में पारा 44 डिग्री; चौथी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कॉलरशिप एग्जाम 24 अप्रैल को

Tags: