मुंबई : कैंटीन वाले पर थप्पड़ बरसाने के बाद MLA संजय गायकवाड़ का वीडियो वायरल 

Mumbai: Video of MLA Sanjay Gaikwad goes viral after he slapped a canteen owner

मुंबई : कैंटीन वाले पर थप्पड़ बरसाने के बाद MLA संजय गायकवाड़ का वीडियो वायरल 

शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो मुंबई के MLA हॉस्टल में एक कैंटीन कर्मचारी को मारते हुए दिख रहे हैं। इस घटना से नया विवाद शुरू हो गया है। शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में गायकवाड़ कैंटीन कर्मचारी को कथित तौर पर बासी खाना परोसने के लिए मुक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई : शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो मुंबई के MLA हॉस्टल में एक कैंटीन कर्मचारी को मारते हुए दिख रहे हैं। इस घटना से नया विवाद शुरू हो गया है। शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में गायकवाड़ कैंटीन कर्मचारी को कथित तौर पर बासी खाना परोसने के लिए मुक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मिलिए शाह सेना के MLA संजय गायकवाड़ से। पिछले साल, उन्होंने राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। अब ये एक गरीब, बेबस कैंटीन कर्मचारी को पीट रहे हैं। लेकिन रुकिए-यहां कोई TV न्यूज़ चैनल हंगामा नहीं करेगा क्योंकि वो BJP के सहयोगी हैं।'

 

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

संजय गायकवाड बोले- कोई पछतावा नहीं
इस बीच, गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें इस घटना पर कोई पछतावा नहीं है और अगर कोई लोकतांत्रिक भाषा नहीं समझता है तो वो इसे दोहराएंगे। गायकवाड़ ने कहा, 'यहां पूरे राज्य से लोग आते हैं, कर्मचारी, अधिकारी, सभी लोग खाना खाने आते हैं। यह एक सरकारी कैंटीन है इसलिए यहां खाने की क्वॉलिटी अच्छी होनी चाहिए। मैंने किया उस पर मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं एक जन प्रतिनिधि हूं।' 

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा

संजय गायकवाड ने आगे कहा, 'जब कोई लोकतांत्रिक भाषा नहीं समझता है तो मुझे यही भाषा इस्तेमाल करनी पड़ती है। मैंने उसे यह देखकर नहीं पीटा कि वो मराठी बोलता है या हिंदी। मैंने संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी। मैं इसे दोहराऊंगा।'

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई

'मुझे दाल खाकर उल्टी हो गई'
गायकवाड ने कहा, 'मैं हमेशा घर पर ही खाता हूं। मैंने अपने कमरे में दाल और चावल मंगवाए थे। मैंने थोड़ा सा खाया और मुझे बुरा लगा। जब मैंने दूसरा निवाला खाया, तो मुझे उल्टी हो गई। मैंने कैंटीन के कर्मचारियों से इस बारे में बात की। उन्होंने माना कि खाना खाने लायक नहीं था।'

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर