भिवंडी : कैफे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Bhiwandi: Woman raped in a cafe, accused arrested

भिवंडी : कैफे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी शहर में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। निजामपुरा इलाके में घड़ी की दुकान चलाने वाले फैजान पिंजारी नामक युवक ने एक 27 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने भोईवाडा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी उसका पुराना मित्र था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

भिवंडी : भिवंडी शहर में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। निजामपुरा इलाके में घड़ी की दुकान चलाने वाले फैजान पिंजारी नामक युवक ने एक 27 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने भोईवाडा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी उसका पुराना मित्र था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घटना के दिन आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और फिर भावनात्मक दबाव बनाकर एक स्थानीय कैफे में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर फैजान को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) (ड) के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद शहर में मौजूद अवैध कैफों पर सवाल खड़े हो गए है।

 

Read More भिवंडी गुलजार नगर इलाके में सवा तीन लाख की बिजली चोरी का पर्दाफाश... 2 पर केस दर्ज

जानकारी के अनुसार, भिवंडी के धामणकर नाका, कल्याण नाका, पायल टॉकीज परिसर सहित स्कूल कॉलेज के आसपास कई ऐसे कैफे चल रहे हैं, जहां प्रति घंटे 300 से 500 रुपये लेकर प्रेमी युगलों को प्राइवेट रूम मुहैया कराए जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि इन कैफों में छोटे-छोटे कमरे बनाए गए हैं, जहां कई बार अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं।

Read More नवी मुंबई के कार दुर्घटना में बची 5 वर्षीय बच्ची चमत्कारिक रूप से हुई स्वस्थ

पिछले वर्ष भी ऐसे एक कैफै में इस प्रकार की आपत्तिजनक घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के चलते इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। यह घटना एक बार फिर बताती है कि शहर में खुलेआम चल रहे इन अवैध कैफों पर लगाम लगाने की सख्त जरूरत है। स्थानीय नागरिक गनी खान ने मांग की है कि प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर ऐसे अवैध कैफों के खिलाफ अभियान चलाएं, ताकि शहर की युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Read More न्हावा शेवा में तैनात एसआईआईबी-I के सीमा शुल्क अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू  

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस; BESTने  बनाया बड़ा प्लान मुंबई : डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस; BESTने  बनाया बड़ा प्लान
मुंबई : मशहूर एक्टर सुधीर दलवी को फाइनेंशियल मदद देने की इजाज़त 
मुंबई एयरपोर्ट और देश भर के कई बड़े हब पर अफरा-तफरी; लगातार तीसरे दिन भी भारी दिक्कतें 
मुंबई : बीएमसी के 36 स्ट्रक्चर्स के लिए टेनमेंट देने का वादा; हैनकॉक ब्रिज के रिकंस्ट्रक्शन के आखिरी फेज़ को बढ़ावा
मुंबई : दोपहिया वाहनों से जुड़े अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
मुंबई : ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के दौरान बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियों पर दखल दिया जाए; वकीलों के एक ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया और बॉम्बे हाई कोर्ट से लगाई गुहार