मुंबई में 26 करोड़ के गांजे के साथ तीन को पुलिस ने पकड़ा

Police arrested three people with ganja worth Rs 26 crore in Mumbai

मुंबई में 26 करोड़ के गांजे के साथ तीन को पुलिस ने पकड़ा

शहर के दो अलग-अलग स्थानों से हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। इसका बाजार मूल्य 26 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है। इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को जोगेश्वरी में दो इंडोनेशियाई नागरिकों बूदी वियोनो (44) और रखमत अर्दी हिदायत (39) को रोका। उनके पास 21.55 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 21.55 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मुंबई : शहर के दो अलग-अलग स्थानों से हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। इसका बाजार मूल्य 26 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है। इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को जोगेश्वरी में दो इंडोनेशियाई नागरिकों बूदी वियोनो (44) और रखमत अर्दी हिदायत (39) को रोका। उनके पास 21.55 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 21.55 करोड़ रुपये आंकी गई है।

 

Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद

दोनों को एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इसी बीच, सीमा शुल्क अधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय यात्री से 5.11 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया। इसकी कीमत 5.11 करोड़ रुपये आंकी गई। यह यात्री बैंकॉक से मुंबई आया था और उसे एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More मुंबई : शहर के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है वायु प्रदूषण