सांगली : ससुराल वालों ने दहेज के लिए किया परेशान; ईसाई धर्म अपनाने के लिए भी दबाव 28 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या  

Sangli: In-laws harassed her for dowry; 28-year-old woman commits suicide after being pressured to convert to Christianity

सांगली : ससुराल वालों ने दहेज के लिए किया परेशान; ईसाई धर्म अपनाने के लिए भी दबाव 28 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या  

सांगली जिले में 28 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे परेशान किया और ईसाई धर्म अपनाने के लिए भी दबाव डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस मामले में पति और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सांगली : सांगली जिले में 28 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे परेशान किया और ईसाई धर्म अपनाने के लिए भी दबाव डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस मामले में पति और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

Read More नासिक : 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या

चार साल पहले मर्चेंट नेवी में काम करने वाले सुकुमार राजगे से विवाहित रुतुजा राजगे ने कथित तौर पर 6 जून को कुपवाड़ शहर में फांसी लगा ली। एमआईडीसी कुपवाड़ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मौत के समय वह चार महीने की गर्भवती थी।

Read More महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण - देवेंद्र फडणवीस