मुंबई : महायुति सरकार में भीतर ही भीतर असंतोष की चिंगारी; विवादास्पद बयान राजनीति में हलचल

Mumbai: Spark of discontent within the Mahayuti government; controversial statements stir politics

मुंबई : महायुति सरकार में भीतर ही भीतर असंतोष की चिंगारी; विवादास्पद बयान राजनीति में हलचल

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में भीतर ही भीतर असंतोष की चिंगारी अब खुलकर सामने आने लगी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और देवेंद्र फडणवीस सरकार के मौजूदा मंत्री गिरीश महाजन ने स्पष्ट कहा है कि पिछले ढाई साल भाजपा के लिए अच्छे नहीं रहे।

मुंबई : महाराष्ट्र की महायुति सरकार में भीतर ही भीतर असंतोष की चिंगारी अब खुलकर सामने आने लगी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और देवेंद्र फडणवीस सरकार के मौजूदा मंत्री गिरीश महाजन ने स्पष्ट कहा है कि पिछले ढाई साल भाजपा के लिए अच्छे नहीं रहे। उन्होंने यह भी माना कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की स्पष्टता से ही आगामी चुनावों में पार्टी को जीत हासिल हो सकती है। बता दें कि हाल ही में धाराशिव में हुए एक भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के विधायक और मंत्री नितेश राणे ने भी एक विवादास्पद बयान देकर राजनीति में हलचल मचा दी। 

 

Read More मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया को धमकी; FIR दर्ज 

शिवसेना पर माना जा रहा अप्रत्यक्ष हमला
बता दें कि जलगांव में स्थानीय स्वराज संस्था चुनावों की तैयारी को लेकर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में गिरीश महाजन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को शिवसेना पर अप्रत्यक्ष हमला माना जा रहा है, जो वर्तमान में भाजपा के साथ सत्ता में साझेदार है। 

Read More नासिक : 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या

मंत्री नितेश राणे ने क्या कहा?
इसी क्रम में हाल ही में धाराशिव में हुए एक भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के विधायक और मंत्री नितेश राणे ने भी एक विवादास्पद बयान देकर राजनीति में हलचल मचा दी। उन्होंने कहा कि सभी का बाप बनकर भाजपा का ही मुख्यमंत्री बैठा है, यह सभी को ध्यान में रखना चाहिए। 2029 में भाजपा के ही सभी विधायक चुने जाने चाहिएं। राणे ने आगे कहा कि कहीं भी ताकत दिखा लें, नाच लें, लेकिन देश में मोदी हैं और राज्य में फडणवीस हैं।

Read More सोलापुर में भूकंप के झटके; भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 रही