महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल इतने बजे होगा जारी, इस लिंक से कर पाएंगे चेक

Maharashtra Board 10th result will be released tomorrow at this time, you can check it from this link

 महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल इतने बजे होगा जारी, इस लिंक से कर पाएंगे चेक

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन 13 मई, 2025 को 10वीं  का परिणाम चेक करने के लिए पूरी तरह तैयार है. महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2025 सुबह 11 बजे जारी करेगा. हालांकि, डायरेक्ट रिजल्ट लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिवेट हो जाएगा. MSBSHSE SSC रिजल्ट 2025 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा.

नई दिल्ली : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन 13 मई, 2025 को 10वीं  का परिणाम चेक करने के लिए पूरी तरह तैयार है. महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2025 सुबह 11 बजे जारी करेगा. हालांकि, डायरेक्ट रिजल्ट लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिवेट हो जाएगा. MSBSHSE SSC रिजल्ट 2025 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा. जारी होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - sscresult.mkcl.org, mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर अपने महाराष्ट्र बोर्ड के परिणाम देख सकते हैं.

 

Read More मंत्री आशीष शेलार ने कहा महाराष्ट्र में केवल मराठी अनिवार्य है, हिंदी नहीं...

छात्र अपने रोल नंबर और मां के पहले नाम को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में इस्तेमाल करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने महाराष्ट्र एसएससी 10वीं परिणाम 2025 चेक कर सकेंगे. इस साल, महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा के लिए कुल 16,11,610 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिनमें, 8,64,120 लड़के, 7,47,471 लड़कियां और 19 ट्रांसजेंडर शामिल थे.

Read More  महाराष्ट्र को भिखारियों से मुक्त करने के संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2025 पास करने के लिए, छात्रों को कुल अंकों का न्यूनतम 35 प्रतिशत स्कोर करना होगा. अपने MSBSHSE कक्षा 10वीं परिणाम 2025 देखने के बाद, छात्रों को मार्कशीट पर दी गई जानकारी जैसे नाम, प्राप्त अंक, ग्रेड, योग्यता स्थिति आदि चेक करना चाहिए. वे परिणाम की घोषणा के कुछ दिनों बाद अपने स्कूल प्राधिकरण से अपनी मूल मार्कशीट ले सकते हैं. पिछले साल, महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2025 में कुल पास प्रतिशत 95.81 प्रतिशत था, जहां लड़कों ने 97.21 प्रतिशत की पास दर हासिल की थी, जबकि केवल 94.56 प्रतिशत लड़कियां ही परीक्षा में उत्तीर्ण हुई थीं.

Read More मुंबई-पुणे समेत महाराष्ट्र के इन शहरों में होगी युद्ध के सायरन की मॉक ड्रिल