मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

Mumbai and Bangalore flight timings changed

मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

इंडिगो एयरलाइंस ने समर शेड्यूल लागू करते हुए मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार मुंबई फ्लाइट सिविल एन्क्लेव (एयरपोर्ट) का आगमन दोपहर 1.40 बजे और दोपहर 2.20 बजे एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इसी तरह बेंगलुरू फ्लाइट दोपहर 2.15 बजे एयरपोर्ट आएगी और 2.50 बजे बेंगलुरू के लिए उड़ान भरेगी। 

मुंबई: इंडिगो एयरलाइंस ने समर शेड्यूल लागू करते हुए मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार मुंबई फ्लाइट सिविल एन्क्लेव (एयरपोर्ट) का आगमन दोपहर 1.40 बजे और दोपहर 2.20 बजे एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इसी तरह बेंगलुरू फ्लाइट दोपहर 2.15 बजे एयरपोर्ट आएगी और 2.50 बजे बेंगलुरू के लिए उड़ान भरेगी। 

 

Read More मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 

अभी मुंबई के लिए बरेली एयरपोर्ट से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट अप-डाउन है। इसी तरह बेंगलुरु फ्लाइट सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार काे है। इंडिगो के एयरपोर्ट पर तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गर्मी में एयर ट्रैफिक बढ़ गया है।

Read More मुंबई :  'इफ्तारी' के लिए फल बांटने को लेकर दो लोगों में तीखी बहस; चाकू से हमला एक व्यक्ति की मौत

जनवरी-फरवरी की अपेक्षा मार्च में भी एयर ट्रैफिक बेहतर रहा। मार्च में मुंबई और बेंगलुरू के लिए कुल 62 उड़ानें परिचालित हुईं। जिसमें 5303 यात्री दोनों शहरों से बरेली आए और 5178 यात्री बरेली से दोनों शहरों के लिए गए थे।

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा