अकोला: मंगलसूत्र चोर ने महिला के पति को पीट-पीटकर मार डाला

Akola: Mangalsutra thief beats woman's husband to death

अकोला: मंगलसूत्र चोर ने महिला के पति को पीट-पीटकर मार डाला

पत्नी के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले चोर का पीछा करना पति के लिए जानलेवा साबित हुआ। मंगलसूत्र चोर ने पीछा कर रहे पति को न सिर्फ बुरी तरह पीटा, जिससे उसका सिर फट गया, बल्कि उसके चेहरे पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं चोर ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। यह पूरी घटना अकोला रेलवे स्टेशन के पास हुई।

अकोला: पत्नी के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले चोर का पीछा करना पति के लिए जानलेवा साबित हुआ। मंगलसूत्र चोर ने पीछा कर रहे पति को न सिर्फ बुरी तरह पीटा, जिससे उसका सिर फट गया, बल्कि उसके चेहरे पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं चोर ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। यह पूरी घटना अकोला रेलवे स्टेशन के पास हुई। महाराष्ट्र के अकोला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर जब एक दंपत्ति ट्रेन से उतर रहा था, तभी एक चोर ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और भाग गया।

यह देख महिला के पति ने मंगलसूत्र चोर का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला का पति चोर के पीछे करीब 800 से 900 मीटर तक भागा और मंगलसूत्र चोर पकड़ा गया, लेकिन चोर ने महिला के पति पर हमला कर दिया। उसने महिला के पति के सिर और चेहरे पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में घायल हुए पति हेमंत गावंडे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही चोर को पकड़ लिया।

Read More नई दिल्ली : आईआईटी खड़गपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों ने एआई का इस्तेमाल करके 'रेल ट्रैक इंस्पेक्शन रोबोट' तैयार किया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज
नई दिल्ली : यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी
मुंबई : समृद्धि हाईवे को अगले महीने एडवांस्ड आयईटीएस मिलेगा ताकि एक्सीडेंट कम हों और सेफ्टी बढ़े
मुंबई : बीएमसी  'ई' विभाग के कामों के लिए लागू की गई टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता की जांच शुरू
मुंबई : धारावी में 436 झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को फडणवीस सरकार का बड़ा तोहफा, देवनार में जमीन देने का फैसला
मुंबई: एक्स NIA चीफ सदानंद दाते के हस्ताक्षर वाला नोटिस दिखाकर सवा 2 करोड़ की ठगी, पुलिस ने एक को दबोचा