मुंबई:  रेलवे के ब्लॉक से राहत मिलने के आसार 

Mumbai: Chances of getting relief from railway block

मुंबई:  रेलवे के ब्लॉक से राहत मिलने के आसार 

पिछली दो रात में उपनगरीय रेलवे नेटवर्क पर चल रहे ब्लॉक से रविवार सुबह दस बजे तक राहत मिलने वाली है। इसके बाद ही तीनों लाइन पर दिनभर कोई ब्लॉक नहीं लिया जाएगा। बांद्रा ब्रिज, कर्णार्क ब्रिज और डहाणू के पास एक ब्रिज के लिए रात में ब्लॉक लिए जा रहे हैं। इससे पश्चिम और मध्य रेलवे आर चलने वाली उपनगरीय ट्रेनों सहित लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी प्रभाव पड़ा है।पश्चिम रेलवे के बांद्रा स्टेशन से गुरजते वक्त मीठी नदी पर जो पुराना रेलवे ब्रिज नज़र आ रहा था, वो अब नया होने वाला है।

मुंबई: पिछली दो रात में उपनगरीय रेलवे नेटवर्क पर चल रहे ब्लॉक से रविवार सुबह दस बजे तक राहत मिलने वाली है। इसके बाद ही तीनों लाइन पर दिनभर कोई ब्लॉक नहीं लिया जाएगा। बांद्रा ब्रिज, कर्णार्क ब्रिज और डहाणू के पास एक ब्रिज के लिए रात में ब्लॉक लिए जा रहे हैं। इससे पश्चिम और मध्य रेलवे आर चलने वाली उपनगरीय ट्रेनों सहित लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी प्रभाव पड़ा है।पश्चिम रेलवे के बांद्रा स्टेशन से गुरजते वक्त मीठी नदी पर जो पुराना रेलवे ब्रिज नज़र आ रहा था, वो अब नया होने वाला है। सन् 1888 में निर्मित लोहे के स्क्रू पाइल रेल पुल को कंक्रीट के खंभों से बदला जा रहा है। पश्चिम रेलवे के इंजीनियर इस पुल के दक्षिणी सिरे का पुनर्निर्माण कर रहे हैं। यह काम रविवार सुबह 7:30 बजे तक पूरा होने की डेडलाइन है।

डहाणू के पास बन रहा है ब्रिज
मुंबई सेंट्रल डिवीज़न के वानगांव और डहाणू रोड स्टेशनों के बीच रोड ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए कंपोजिट गर्डर लॉन्च हो रहा है। यह ब्लॉक भी रविवार को 10.50 बजे तक खत्म होने की उम्मीद है। ब्लॉक अप एवं डाउन मेन लाइन पर लिया जा रहा है, जिनके कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। 

Read More ठाणे :  व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक विज्ञापन के झांसे में आकर शेयर निवेश घोटाले में 47 लाख रुपये गंवा दिए

कर्नार्क ब्रिज की राह आसानबीएमसी द्वारा कर्नाक पुल का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। पुल के लिए 550 मीट्रिक टन वजनी उत्तरी हिस्से के गर्डर को नगर निगम की सीमा में 9.30 मीटर तक खिसकाने की प्रक्रिया 14 जनवरी को पूरी की गई है। इस ब्रिज का दूसरा ब्लॉक रविवार 26 जनवरी को खत्म होना है। बीएमसी की योजना है कि जून 2025 तक दूसरा गर्डर लांच कर नया कर्नाक ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोला जाए। कर्नाक पुल को तोड़ने के बाद दक्षिण मुंबई के मस्जिद इलाके, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस  क्षेत्र और मोहम्मद अली रोड के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।

Read More मुंबई : यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार; मीरा-भायंदर डबल-डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन 

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान  वसूले ₹1.99 करोड़ Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान वसूले ₹1.99 करोड़
मुंबई: ATS ने प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप्स से लिंक होने की वजह से कुर्ला, गोवंडी, शिवाजी नगर में तलाशी ली
ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने VSR एयरक्राफ्ट की होलिका जलाई, अजित पवार की मौत की जांच की मांग की
Pune : नागरिक अब हर सोमवार को बिना अपॉइंटमेंट के सीधे पुलिस कमिश्नर से मिल सकते है
मुंबई के बोरीवली इलाके में ज्वेलरी शॉप में 7.88 करोड़ की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार
पुणे कोरेगांव पार्क-मुंधवा रोड पर रॉयर फार्म में होली प्रोग्राम के दौरान लाइट गर्डर गिरने से 15 से 16 लोगों के घायल होने की खबर