मुंबई: सड़क पर घायल बाइकर द‍िखा; एकनाथ श‍िंदे ने काफिला रुकवाया और मौजूद लोगों को घायल की मदद करने में लगा द‍िया

Mumbai: An injured biker was seen on the road; Eknath Shinde stopped the convoy and asked the people present to help the injured

मुंबई: सड़क पर घायल बाइकर द‍िखा; एकनाथ श‍िंदे ने काफिला रुकवाया और मौजूद लोगों को घायल की मदद करने में लगा द‍िया

महाराष्‍ट्र के ड‍िप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे का काफ‍िला कहीं जा रहा था क‍ि तभी सड़क पर उन्‍हें घायल बाइकर द‍िखा. एकनाथ श‍िंदे ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और अपने साथ मौजूद लोगों को घायल की मदद करने में लगा द‍िया. इस घटना का पूरा वीड‍ियो एक्‍स पर सामने आया है.  वीड‍ियो में द‍िख रहा है क‍ि दो शख्‍स एक घायल को अपने हाथों में उठाकर भागे जा रहे हैं और पीछे ड‍िप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे आते द‍िख रहे हैं. काफ‍िले में मौजूद एंबुलेंस में ही घायल को पहुंचाया जाता है जहां उसका इमरजेंसी इलाज होता है. 

मुंबई: महाराष्‍ट्र के ड‍िप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे का काफ‍िला कहीं जा रहा था क‍ि तभी सड़क पर उन्‍हें घायल बाइकर द‍िखा. एकनाथ श‍िंदे ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और अपने साथ मौजूद लोगों को घायल की मदद करने में लगा द‍िया. इस घटना का पूरा वीड‍ियो एक्‍स पर सामने आया है.  वीड‍ियो में द‍िख रहा है क‍ि दो शख्‍स एक घायल को अपने हाथों में उठाकर भागे जा रहे हैं और पीछे ड‍िप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे आते द‍िख रहे हैं. काफ‍िले में मौजूद एंबुलेंस में ही घायल को पहुंचाया जाता है जहां उसका इमरजेंसी इलाज होता है.  ड‍िप्‍टी सीएम सभी को घायल की जान बचाने का न‍िर्देश दे रहे हैं. घायल को तुरंत एंबुलेंस के अंदर पहुंचाया जाता है और मदद के ल‍िए लोग आगे आ रहे हैं. 

पहले भी कर चुके हैं घायल की मदद 
ऐसा नहीं है क‍ि यह पहली बार हुआ हो. ऐसी ही एक घटना मुंबई में ही द‍िवाली की रात घटी थी जब रास्‍ते में एक बाइक के फ‍िसलने से एक्‍सीडेंट हो गया था. वहीं से तात्‍कालीन सीएम एकनाथ शिंदे को काफ‍िला न‍िकल रहा था तो मुख्यमंत्री ने अपने काफिले के डॉक्टरों की टीम को भेजकर प्राथमिक इलाज करवाया था.  

मदद का वीड‍ियो हुआ था वायरल 
मुंबई में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मदद करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे का वीडियो भी वायरल हो गया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सीएमओ ने उसकी पुष्टि की थी और बताया था कि चुनावी भागदौड़ के बीच मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखने को मिली जहां वो खुद एक जख्मी को देखकर रुक गए और उसकी मदद की. कुछ ऐसा ही इस बार भी होता नजर आया है.

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान  वसूले ₹1.99 करोड़ Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान वसूले ₹1.99 करोड़
मुंबई: ATS ने प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप्स से लिंक होने की वजह से कुर्ला, गोवंडी, शिवाजी नगर में तलाशी ली
ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने VSR एयरक्राफ्ट की होलिका जलाई, अजित पवार की मौत की जांच की मांग की
Pune : नागरिक अब हर सोमवार को बिना अपॉइंटमेंट के सीधे पुलिस कमिश्नर से मिल सकते है
मुंबई के बोरीवली इलाके में ज्वेलरी शॉप में 7.88 करोड़ की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार
पुणे कोरेगांव पार्क-मुंधवा रोड पर रॉयर फार्म में होली प्रोग्राम के दौरान लाइट गर्डर गिरने से 15 से 16 लोगों के घायल होने की खबर