सैफ अली खान पर हमला; अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मि सम्मानित

Saif Ali Khan attacked; policemen honoured for catching the accused

सैफ अली खान पर हमला; अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मि सम्मानित

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले अभियुक्त शरीफुल इस्लाम शहजाद को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने तीन दिन तक अथक प्रयास किए। इस मुश्किल मामले को सुलझाने में बांद्रा थाने के 75 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने बांद्रा थाने के पुलिसकर्मियों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान मुंबई पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

मुंबई :अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले अभियुक्त शरीफुल इस्लाम शहजाद को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने तीन दिन तक अथक प्रयास किए। इस मुश्किल मामले को सुलझाने में बांद्रा थाने के 75 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने बांद्रा थाने के पुलिसकर्मियों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान मुंबई पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को अप्रिशिएशन सर्टिफिकेट दिए गए। इस दौरान सत्यनारायण चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि पुलिस विभाग का उद्देश्य हमेशा अपराधियों को न्याय के कठघरे में खड़ा करना है और इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली पर हमले के आरोपी शहजाद के पास से वारदात के वक्त पहने कपड़े और ईयरफोन बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

Read More ठाणे में 81 अवैध स्कूलों की सूची जारी अभिभावकों को किया गया सतर्क... 

पुलिस के अनुसार, सैफ के छोटे बेटे जहांगीर के कमरे के बाथरूम की खिड़की में लगी जाली टूटी हुई मिली है। वहीं से आरोपी घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को आरोपी के पास से कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपी शहजाद के फोन से उसके माता-पिता का नंबर लेकर बांग्लादेश में फोन किया तो उन्होंने बताया कि आरोपी उनका बेटा है। शहजाद ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और नेशनल लेवल रेसलर भी रह चुका है। सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शहजाद को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था। आरोपी के अनुसार, वह जिले के साथ ही नेशनल स्तर पर भी कुश्ती लड़ चुका है।

Read More मुंबई पुलिस एक्टर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम का फेस रिकॉग्नाइजेशन टेस्ट कराएगी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर बिहार सरकार ने दिया जवाब 
मुंबई लोकल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम! अप्रैल 2026 से पटरी पर उतरेगी ऑटोमैटिक डोर नॉन एसी लोकल
मुंबई  : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
कल्याण- डोंबिवली में मनसे ने विकास के नाम पर समर्थन दिया- एकनाथ शिंदे
मुंबई : शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह विवाद मामले में 18 फरवरी तक टली सुनवाई