मुंबई के एसजीएनपी में 14 साल में पहली बार शेरनी ने दिया बच्चे को जन्म

For the first time in 14 years, a lioness gave birth to a cub in Mumbai's SGNP

मुंबई के एसजीएनपी में 14 साल में पहली बार शेरनी ने दिया बच्चे को जन्म

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) में बृहस्पतिवार रात 14 साल में पहली बार शेरनी मानसी ने शावक काे जन्म दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि एसएनजीपी ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार चिड़ियाघर विनिमय कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में पिछले साल दो बाघों के बदले में शेर मानस और शेरनी मानस की एक जोड़ी हासिल की थी।

मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) में बृहस्पतिवार रात 14 साल में पहली बार शेरनी मानसी ने शावक काे जन्म दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि एसएनजीपी ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार चिड़ियाघर विनिमय कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में पिछले साल दो बाघों के बदले में शेर मानस और शेरनी मानस की एक जोड़ी हासिल की थी।

एक क्वारंटाइन अवधि के बाद पशु चिकित्सकों और देखभाल करने वालों की निगरानी में शेर व शेरनी को एक बड़े बाड़े में एकीकृत किया गया था। वर्तमान में डॉक्टरों की निगरानी में देखभाल टीम हर समय मां और शावक की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा, शेरनी का स्वास्थ्य अच्छा है और शावक को अच्छी तरह से पाल रही है। नए जन्म के साथ एसजीएनपी में अब तीन शेर हो गए हैं।

Read More मुंबई में मध्य रेलवे की ट्रेन सेवाएं हुई बाधित, गर्डरों के काम के चलते एक मजदूर घायल, यात्री परेशान

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर बिहार सरकार ने दिया जवाब 
मुंबई लोकल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम! अप्रैल 2026 से पटरी पर उतरेगी ऑटोमैटिक डोर नॉन एसी लोकल
मुंबई  : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
कल्याण- डोंबिवली में मनसे ने विकास के नाम पर समर्थन दिया- एकनाथ शिंदे
मुंबई : शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह विवाद मामले में 18 फरवरी तक टली सुनवाई