भिवंडी क्षेत्र में मोबाइल चोरी और छीनाझपटी के अलग- अलग 5 मामले दर्ज...

5 separate cases of mobile theft and snatching registered in Bhiwandi area...

भिवंडी क्षेत्र में मोबाइल चोरी और छीनाझपटी के अलग- अलग 5 मामले दर्ज...

पुलिस थानों से मिली जानकारी के अनुसार, ये घटनाएं शांतिनगर, निजामपुरा और भिवंडी शहर इलाकों में सामने आईं, जहां संदिग्धों ने राहगीरों को निशाना बनाकर उनके महंगे मोबाइल फोन छीन लिया है। पुलिस के मुताबिक पहली घटना शांतिनगर पुलिस स्टेशन सीमा के नागांव रोड़ पर हुई, जहां स्कूटी सवार संदिग्धो ने राह चलते व्यक्ति मोहम्मद फारूख इमामवक्ष हाश्मी से 10 हजार कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया। दूसरी घटना निजामपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दर्ज हुई।

भिवंडी : भिवंडी क्षेत्र में मोबाइल चोरी और छीनाझपटी के पांच अलग- अलग मामलों ने स्थानीय निवासियों को चौंका दिया है। पुलिस थानों से मिली जानकारी के अनुसार, ये घटनाएं शांतिनगर, निजामपुरा और भिवंडी शहर इलाकों में सामने आईं, जहां संदिग्धों ने राहगीरों को निशाना बनाकर उनके महंगे मोबाइल फोन छीन लिया है। पुलिस के मुताबिक पहली घटना शांतिनगर पुलिस स्टेशन सीमा के नागांव रोड़ पर हुई, जहां स्कूटी सवार संदिग्धो ने राह चलते व्यक्ति मोहम्मद फारूख इमामवक्ष हाश्मी से 10 हजार कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया। दूसरी घटना निजामपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दर्ज हुई।

जहां पर श्रीरंग नगर की रहने वाली संगिता दत्तु कंदुल मच्छी मार्केट तीनबर्ती आई हुई थी, अज्ञात व्यक्ति ने 10 हजार कीमत का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। निजामपुर के रहने वाले कु. तन्वीर राजा गुल मोहम्मद शेख का भी मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति ने हमजा होटल से चोरी हुआ है। इसी तरह हनुमान टेकरी रोड़ से सीमरन आबी शेख और जुलफेकार अहमद इस्तीयाक का कोटरगेट मस्जिद के बगल दुकान से मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है।

Read More मुंबई : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य भर में प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान  वसूले ₹1.99 करोड़ Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान वसूले ₹1.99 करोड़
मुंबई: ATS ने प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप्स से लिंक होने की वजह से कुर्ला, गोवंडी, शिवाजी नगर में तलाशी ली
ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने VSR एयरक्राफ्ट की होलिका जलाई, अजित पवार की मौत की जांच की मांग की
Pune : नागरिक अब हर सोमवार को बिना अपॉइंटमेंट के सीधे पुलिस कमिश्नर से मिल सकते है
मुंबई के बोरीवली इलाके में ज्वेलरी शॉप में 7.88 करोड़ की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार
पुणे कोरेगांव पार्क-मुंधवा रोड पर रॉयर फार्म में होली प्रोग्राम के दौरान लाइट गर्डर गिरने से 15 से 16 लोगों के घायल होने की खबर