मराठा आरक्षण बहाल करने के लिए सरकार को अब और समय नहीं, मनोज जरांगे पाटील का ऐलान

Government has no more time to restore Maratha reservation, Manoj Jarange Patil announces

मराठा आरक्षण बहाल करने के लिए सरकार को अब और समय नहीं, मनोज जरांगे पाटील का ऐलान

मुंबई: मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटील ने शुक्रवार को साफ कर दिया है कि मराठा आरक्षण बहाल करने के लिए सरकार को अब और समय नहीं दिया जाएगा। उनकी इस घोषणा के बाद मराठा समाज और राज्य सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हालांकि सरकार को उम्मीद है कि शनिवार को बीड में होने वाली मराठा समाज की सभा से कुछ रास्ता निकल सकता है।

मुंबई: मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटील ने शुक्रवार को साफ कर दिया है कि मराठा आरक्षण बहाल करने के लिए सरकार को अब और समय नहीं दिया जाएगा। उनकी इस घोषणा के बाद मराठा समाज और राज्य सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हालांकि सरकार को उम्मीद है कि शनिवार को बीड में होने वाली मराठा समाज की सभा से कुछ रास्ता निकल सकता है। एहतियातन सरकार ने प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने मराठा समाज के प्रमुख लोगों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं।
प्रशासन को अंदेशा है कि आरक्षण की मांग को लेकर मराठे मुंबई की ओर कूच कर सकते हैं। प्रशासन को ऐसी भी खबर मिली कि मराठा समाज के लोग ट्रैक्टर रैली निकाल कर मुंबई जाम करने की योजना बना रहे हैं, इसलिए प्रशासन की तरफ से ट्रैक्टर वाले किसानों को भी नोटिस जारी कर रहे हैं।

Read More महाराष्ट्र : आज कार्यालय तोड़ा है, कल घर में चोरी करेंगे - रोहित पवार


सरकार के निर्देश पर प्रशासन द्वारा नोटिस भेजे जाने से मनोज जरांगे पाटील नाराज हैं। उन्होंने शुक्रवार को परभणी में मराठा समाज की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक हमने कोई रणनीति जाहिर नहीं की है, लेकिन सरकार की तरफ से हमें नोटिस भेजी जा रही हैं। हम नोटिसों से घबराने वाले नहीं है। हम सरकार से कहना चाहते हैं कि नोटिस देना बंद करो, वरना सरकार के लिए मुश्किल हो जाएगी।

Read More केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बचाव में उतरे महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस, बोले- वे ऐसा कर ही नहीं सकते