मुंबई में 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने झंडी दिखाकर किया रवाना

Union Minister Piyush Goyal flags off 'One Bharat Saree Walkathon' in Mumbai

मुंबई में 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने झंडी दिखाकर किया रवाना

मुंबई में देश का अब तक का सबसे बड़ा 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश और लोकसभा सांसद पूनम महाजन संयुक्त रूप से एमएमआरडीसी ग्राउंड, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा ईस्ट, मुंबई में 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' के मुंबई संस्करण को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले सूरत में साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया गया था।

मुंबई : मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- आज हमारी बहनों ने भारत का मान- सम्मान बढ़ाया। भारत की जो एक अद्भुत विरासत है, अलग-अलग प्रकार की साड़ियों में उसे आज इस वॉकथॉन में दर्शाया गया है"

बता दें, रविवार, 10 दिसंबर 2023 को भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में देश का अब तक का सबसे बड़ा 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश और लोकसभा सांसद पूनम महाजन संयुक्त रूप से एमएमआरडीसी ग्राउंड, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा ईस्ट, मुंबई में 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' के मुंबई संस्करण को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले सूरत में साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया गया था।

'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' का उद्देश्य देश भर की महिलाओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित करके उनके तरीके से साड़ी पहनने को प्रदर्शित करके भारत को "विविधता में एकता" वाले देश के रूप में प्रस्तुत करना और भारत में हथकरघा साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देना है।

Read More पुणे : साइबर अपराधियों ने पीड़ितों के विभिन्न बैंक खातों से ₹58 लाख की राशि उड़ा ली

यह पारंपरिक वस्त्र की भावना को भी बढ़ावा देगा और "वोकल फॉर लोकल" के विचार का समर्थन करेगा और महिलाओं के बीच फिटनेस के बारे में जागरूकता बढ़ाकर उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Read More महाराष्ट्र : मंत्रिमंडल का विस्तार... शिवसेना-राकांपा के इन नेताओं को मिला मंत्री बनने का मौका

सांस्कृतिक विविधता और सशक्तिकरण के इस उत्सव में, बॉलीवुड और टेलीविजन हस्तियों, खेल हस्तियों, व्यवसायी महिलाओं, डिजाइनरों, प्रभावशाली लोगों, गृहिणियों, संगीत उद्योग की महिलाओं और कई अन्य सहित कई उत्साही महिलाएँ अपने विशिष्ट पारंपरिक परिधानों से सजी भागीदारी के लिए तैयार।

Read More मुंबई - पुणे एक्सप्रेसवे को आठ-लेन का करने का निर्णय

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश