11 कार मालिकों से 62 लाख रुपये की धोखाधड़ी... पुलिस ने शख्स के खिलाफ दर्ज किया FIR

Fraud of Rs 62 lakh from 11 car owners... Police registered FIR against the person

11 कार मालिकों से 62 लाख रुपये की धोखाधड़ी...  पुलिस ने शख्स के खिलाफ दर्ज किया FIR

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के मालिक पर आरोप है कि उसने आकर्षक मासिक किराया देने का वादा करके 11 कार मालिकों से उनके वाहन लिये और उनसे लगभग 62 लाख रुपये की धोखाधड़ी की.

नवी मुंबई : नवी मुंबई में पुलिस ने एक कंपनी के मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के मालिक पर आरोप है कि उसने आकर्षक मासिक किराया देने का वादा करके 11 कार मालिकों से उनके वाहन लिये और उनसे लगभग 62 लाख रुपये की धोखाधड़ी की.

अधिकारी ने कहा कि वित्तीय सेवा कंपनी चलाने का दावा करने वाले आरोपी सत्यप्रकाश वर्मा ने इस साल अप्रैल और अगस्त के बीच कार मालिकों को कथित तौर पर धोखा दिया.

अधिकारी ने कहा कि आरोपों के अनुसार, वर्मा न केवल 10.97 लाख रुपये का संचयी किराया देने में विफल रहे, बल्कि 51 लाख रुपये की कारें भी संबंधित मालिकों को वापस नहीं दीं.

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

उन्होंने कहा कि कार मालिकों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए रबाले एमआईडीसी पुलिस ने गुरूवार को वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया. अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार