ठाणे में मकान में आग लगने से दंपति की दर्दनाक मौत... तीन लोगों को बचाया गया

Couple tragic death due to house fire in Thane... Three people rescued

ठाणे में मकान में आग लगने से दंपति की दर्दनाक मौत... तीन लोगों को बचाया गया

घोड़बंदर मार्ग इलाके में देर रात एक बंगले में आग लगने के बाद संभवत: दम घुटने से 60 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दंपति के परिवार के तीन अन्य सदस्यों को बचा लिया गया.

ठाणे : ठाणे शहर के घोड़बंदर मार्ग इलाके में देर रात एक बंगले में आग लगने के बाद संभवत: दम घुटने से 60 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दंपति के परिवार के तीन अन्य सदस्यों को बचा लिया गया.

अधिकारी ने बताया कि आग देर रात तीन बजकर 20 मिनट पर लगी. ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा, ‘‘आग वाघबिल में दो मंजिला बंगले के प्रथम तल पर लगी. जब आग लगी, उस समय दंपति और परिवार के अन्य सदस्य उसी तल पर सो रहे थे.’’

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय दमकल इकाई के साथ-साथ आरडीएमसी के कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया. वे फंसे लोगों को बचाने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर दाखिल हुए. अधिकारी ने बताया कि पति-पत्नी एक कमरे में बेहोश मिले.

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

उन्होंने बताया कि दंपति और परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकाला गया और शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे आग पर काबू पा लिया गया. तड़वी ने बताया, ‘‘परिवार के सभी लोगों को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां दंपति- अभिमन्यु माडवी और रमाबाई (55) को मृत घोषित कर दिया गया.

Read More ठाणे :  10 मंजिला आवासीय इमारत के वेंटिलेशन डक्ट में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत

ऐसा लगता है कि उनकी मौत आग से निकले धुएं के कारण दम घुटने से हुई.’’ उन्होंने बताया कि आग के कारण प्रथम तल पर शयनकक्ष पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. उन्होंने बताया कि कमरे में मौजूद भगवान की तस्वीर के पास एक दीपक रखा था और संभवत: उसके कारण पहले खिड़की के पर्दों में आग लगी और बाद में वह पूरे कमरे में फैल गई.

Read More वसई में अलग-अलग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 2 शख्स की डूबने से मौत !

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि परिवार के तीन अन्य सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं.