महाराष्ट्र: राम मंदिर और चंद्रयान-3 के बाद मशहूर हुआ वंदे भारत पंडाल

Maharashtra: Vande Bharat Pandal became famous after Ram Mandir and Chandrayaan-3

महाराष्ट्र: राम मंदिर और चंद्रयान-3 के बाद मशहूर हुआ वंदे भारत पंडाल

 

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के मौके पर विभिन्न स्थानों पर विभिन्न गणेश मंडलों ने विशेष थीम पर पंडाल बनाए। कहीं आयोध्या में बन रहे राम मंदिर के थीम पर तो कहीं चंद्रयान-3 की सफलता थीम पर पंडाल बनाया गया है। वहीं मुंबई का एक पंडाल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा। दरअसल, इस पंडाल का थीम वंदे भारत एक्सप्रेस पर रखा गया है।

Read More मुंबई: थोरियम परमाणु रिएक्टर के विकास के लिए सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर

पंडाल को डिजाइन करने वाले डिजाइनर दीपक मकवाना ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर साल वह मेक इन इंडिया थीम पर गणपति पंडाल बनाते हैं। उन्होंने कहा, 'इस साल मैंने नए वंदे भारत एक्सप्रेस के थीम पर पंडाल को डिजाइन किया। यहां आने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आप प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं।' उन्होंने आगे बताया कि वह इससे पहले राम मंदिर, चंद्रयान-3 और ऐसे ही अनेक थीम पर पंडाल का डिजाइन कर चुके हैं। दीपक ने कहा कि हर साल उन्हें पंडाल को डिजाइन करने में कम से कम दो महीने का समय लग जाता है।

Read More पालघर : कार की चपेट में आने से 73 वर्षीय महिला की मौत

वहीं मुंबई के लाल बागचा में भगवान गणेश के दर्शन और आरती के दौरान भारी मात्रा में भीड़ देखने को मिली। लालबागचा राजा सचिव सुधीर सीताराम साल्वी ने बताया, 'लालबागचा राजा में देश भर के भक्त गणपति दर्शन के लिए आते हैं। हम कोशिश करते हैं कि यहां आने वाले सभी भक्तों को भगवान गणेश का दर्शन करने का मौका मिले।' उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम काफी मदद कर रहे हैं।

Read More छत्रपति संभाजीनगर: देवगिरी किले में ज्वलनशील सामग्री ले जाने से रोकने की मांग 

Tags: