उमराह करने जा रही हैं राखी सावंत, फ्लाइट के अंदर बनाया ऐसा वीडियो

Rakhi Sawant is going to perform Umrah, made such a video inside the flight

उमराह करने जा रही हैं राखी सावंत, फ्लाइट के अंदर बनाया ऐसा वीडियो

मुंबई : पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी इंटरनेट पर छाए हुए हैं। आदिल खान 6 महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आए हैं और आते ही उन्होंने अपनी पत्नी राखी सावंत पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई तरह के आरोप लगाए हैं। वहीं पलटवार करते हुए राखी सावंत ने भी अपने पति आदिल को लेकर कई तरह की बातें की हैं। राखी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आदिल के खिलाफ कई सबूत मीडिया को दिखाए हैं। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच खबर है कि राखी सावंत उमराह करने जा रही हैं।

राखी सावंत का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि आदिल खान दुर्रानी, शर्लिन चोपड़ा और राजश्री मोरे के आरोपों के बीच राखी सावंत अब उमराह करने जा रही हैं। राखी सावंत का फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह हिजाब पहनकर उमराह जाने के बारे में बता रही हैं। इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि वो अपने लिए और सभी के लिए वहां पर जाकर दुआ मांगेगी।

Read More मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार

Tags: