राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुए नेता उपमुख्यमंत्री अजीत पवार अपने चाचा शरद पवार के घर पहुंचे अजित पवार

Deputy Chief Minister Ajit Pawar, who broke away from the Nationalist Congress Party, reached his uncle Sharad Pawar's house.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुए नेता उपमुख्यमंत्री अजीत पवार अपने चाचा शरद पवार के घर पहुंचे अजित पवार

मुँबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुए नेता उपमुख्यमंत्री अजीत पवार अपने चाचा और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के मुंबई वाले घर पहुंचे। घर से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि परिवार पहले है। चाची प्रतिभा पवार का हाल जानने अजित पवार शुक्रवार देर रात सिल्वर ओक्स स्थित शरद पवार के घर पहुंचे। हाल ही में प्रतिभा पवार के हाथ की एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुई है।

अजीत पवार ने शनिवार को कहा, ''राजनीति अलग है, परिवार हमेशा पहले आता है। मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनी और अपनी चाची का हालचाल पूछने चला गया।''

Read More कोल्हापुर :महाराष्ट्र सदन में मूर्तियों को बदलने के लिए आंदोलन

एनसीपी से अलग होने और दूसरे डिप्टी सीएम के रूप में शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी सरकार में शामिल होने के 15 दिन बाद शरद पवार से यह उनकी पहली मुलाकात थी, इससे राजनीतिक हलकों में काफी दिलचस्पी पैदा हुई।

Read More पुणे : रिक्शा-बुलेट एक्सीडेंट में  पुलिस ऑफिसर की मौत

उन्होंने कहा कि वह अपने चाचा और चचेरी बहन, बारामती से सांसद सुप्रिया सुले से बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में मिले, लेकिन उन्होंने विस्तार से नहीं बताया।

Read More महाराष्ट्र : मुंबई को जल्द मिलेगी भारत की पहली ऑटोमैटिक दरवाजों वाली नॉन एसी लोकल ट्रेन... चेन्नई से किया गया रवाना

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार देर रात कहा कि सभी राजनीतिक अफवाहों को खारिज करते हुए अजित पवार अपने परिवार से मिलने गए हैं।

Read More पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: BJP की ऐतिहासिक बढ़त पर मुंबई में जश्न, देवेंद्र फडणवीस ने खाया ‘झालमुड़ी’

बता दें, प्रतिभा पवार की सर्जरी की गई थी, इसके बाद उनकी हालत 'स्थिर' है।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा 'काकी' (चाची) के रूप में सम्मानित प्रतिभा दिवंगत भारतीय टेस्ट क्रिकेटर सदाशिव शिंदे की बेटी हैं और उन्होंने 1967 में शरद पवार से शादी की थी।

Tags: