मणिपुर में 3 मई को भड़की हिंसा के दो महीने से अधिक समय के बाद कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुल गए

Schools reopen for students of classes 1 to 8 in Manipur after more than two months of violence that broke out on 3 May

मणिपुर में 3 मई को भड़की हिंसा के दो महीने से अधिक समय के बाद कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुल गए

इम्‍फाल. मणिपुर में 3 मई को भड़की हिंसा के दो महीने से अधिक समय के बाद बुधवार को कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुल गए।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 4,521 स्‍कूलों में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई शुरू हो गई है, हालांकि आज औसतन 20 फीसदी छात्र ही उपस्थित थे।

Read More मुंबई: असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक प्रति फाड़कर किया विरोध; एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने किया बचाव

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कम उपस्थिति दर के लिए हिंसा से संबंधित मुद्दों, परिवहन और माता-पिता तथा बच्चों के बीच डर को जिम्मेदार ठहराया।

Read More मुंबई: मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर गैर-मराठी भाषी समुदायों के लोगों पर किया हमला ; पांच घटनाओं की सूची

इस बीच, 96 स्कूल बंद हैं क्योंकि परिसर में विस्थापित लोगों के लिए राहत शिविर बनाए गए हैं।

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

इनमें से, सबसे अधिक 41 स्कूल चुराचांदपुर जिले में हैं। इसके बाद 17 बिष्णुपुर में, काकचिंग में 10, कांगपोकपी और इम्‍फाल पूर्व में आठ-आठ, उखरुल और तेंगनौपाल में चार-चार, और इम्‍फाल पश्चिम और थौबल में दो-दो स्‍कूल अब भी बंद हैं।

Read More नागपुर: 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि विस्थापित लोगों के लिए प्री-फैब्रिकेटेड घरों का निर्माण पूरा होने के बाद कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए स्‍कूल खोले जाएंगे।

मणिपुर सरकार ने पहले 21 जून से और बाद में 1 जुलाई से स्‍कूल खोलने का फैसला किया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

जातीय हिंसा भड़कने के बाद विभिन्न समुदायों के 50,000 से अधिक लोग राज्य भर में 350 से अधिक राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं।

इस संघर्ष में अब तक लगभग 150 लोग मारे गए हैं और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि घर, दुकानें, वाहन सहित बड़ी संख्या में संपत्ति भी नष्ट हो गई है।

Tags:

Related Posts