महाराष्ट्र में ओवैसी की रैली के बीच फिर निकल आया औरंगजेब, समर्थकों ने लगाए अमर रहें के नारे
Aurangzeb came out again amid Owaisi's rally in Maharashtra, supporters raised slogans...
ओवैसी की बुलढाणा रैली में औरंगजेब अमर रहें के नारे लगने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। एक ओर जहां पहले ही महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर सियासी वार चल रहा था कि एक बार फिर से रैली के बीच लगे नारों ने दोबारा से हवा दे दी है।
महाराष्ट्र में असदुद्दीन ओवैसी की रैली के बीच एक बार फिर से औरंगजेब का जिन्ह निकलकर सामने आ गया है। यहां बुलढाणा में एआईएमआईएम चीफ (Aimim chief) असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) मंच से अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे, कि इसी बीच कुछ लोग ने औरंगजेब (Aurangzeb) के समर्थन में अमर रहे के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद एक बार फिर से महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर सियासत तेज हो गई है। कोल्हापुर में वॉट्सएप स्टेटस लगाने से शुरू हुए औरंगजेब विवाद (Aurangzeb Dispute) को लेकर महाराष्ट्र में बीते कुछ समय से चर्चा जोरों पर देखने को मिली है। औरंगजेब विवाद के बीच महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और औवेसी के बीच जुबानी जंग भी दिखी थी।
.jpg)
महाराष्ट्र में बीते हाल ही के दिनों में औरंगजेब और गोडसे के नाम पर जमकर पॉलिटिक्स देखने को मिली थी। डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि न जाने कहां से समय समय (Aurangzeb Dispute) पर ये औरंगजेब की औलादें चली आती हैं? इसके बाद ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम को लगता है कि इतिहास की ज्यादा ही जानकारी है। एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि हमें तो इतनी जानकारी नहीं कि कौन किसकी औलाद है अगर फडणवीस (Aurangzeb Dispute) को इतनी ही जानकारी है तो बता दें कि फिर गोडसे की औलाद कौन है?


