2024 के आम चुनाव में BJP से मुकाबला करने के लिए शरद पवार ने बनाई खास रणनीति, बताया अपना पूरा प्लान

Sharad Pawar made a special strategy to compete with BJP...

2024 के आम चुनाव में BJP से मुकाबला करने के लिए शरद पवार ने बनाई खास रणनीति, बताया अपना पूरा प्लान

शरद पवार ने कहा कि देश के सभी राज्यों की जिम्मेदारी एक साथी को देने से पार्टी को फायदा नहीं है. पिछले काफी समय से हम कार्यकारी अध्यक्ष के बारे में सोच रहे थे.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को अपनी पार्टी के दो नए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं. इसके बाद उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से भी खास चर्चा की. शनिवार को मीडिया से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि उन्होंने सहयोगियों से चर्चा करने के बाद फैसला किया कि पार्टी का काम अन्य राज्यों में बढ़ाना है. महीने में चार दिन अन्य राज्यों में पार्टी का काम बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी. अगले तीन-चार महीनों में सभी राज्यों में कुछ ना कुछ काम आगे बढ़ाना है. जब चुनाव का प्रोसेस शुरु हो जाएगा.

साथ ही शरद पवार ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सहयोगी पार्टियों के साथ समन्वय करके हम आगे जाना चाहते हैं. 24 तारीख को विपक्षी पार्टियों की अहम बैठक है. बीजेपी की ताकत जहां ज्यादा है. वहां विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर चलना है. किन-किन राज्यों में चुनाव लड़ना है. इसकी पड़ताल करनी है. कार्यकारी अध्यक्षों का चुनाव लोगों की मांग पर किया गया है.

Read More नागपुर : शिक्षक भर्ती घोटाले का मुख्य आरोपी हिरासत में; 580 फर्जी शिक्षकों पर संकट के बादल

शरद पवार ने कहा कि देश के सभी राज्यों की जिम्मेदारी एक साथी को देने से पार्टी को फायदा नहीं है. पिछले काफी समय से हम कार्यकारी अध्यक्ष के बारे में सोच रहे थे. लोगों की मांग थी इसलिए ये फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि वह खुद चाहते थे कि कुछ साथियों को जिम्मेदारी दी जाय. उन्होंने कहा कि पार्टी के दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से से संगठन का काम मजबूत होगा. अलग-अलग विपक्षी दलों को साथ लाने में पर भी हम काम जर रहे हैं.

Read More नागपुर:  आग की घटना में पांच लोगों की मौत; पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शरद पवार ने कहा कि अजीत के बारे में जो कहा जा रहा है कि वो नाराज हैं. ये बात बिल्कुल गलत है. अजित पवार के पास महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी है. दोनों कार्यकारी अध्यक्ष का नाम साथियों ने ही सुझाया था. तब इनका नाम फाइनल किया गया है.

Read More मुंबई : परिवहन विभाग को महाराष्ट्र भर में अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश 

ncp-leader-sharad-pawar-political-journey-started-to-kidnap-a-contractor-here-is-full-story (1)

Read More नासिक : 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या

राज्य में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी BJP की- शरद पवार

पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में जो घटनाएं हो रही हैं. कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. उन्हें देखना चाहिए. महाराष्ट्र में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं. वो ठीक नहीं हैं. इससे बीजेपी को फायदा नहीं होगा. महाराष्ट्र की जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी.

विपक्ष को एकजुट करने में जुटे ये नेता

बता दें कि साल 2024 में लोकसभा के चुनाव हैं. एनसीपी समेत सभी पार्टियां सीधे तौर पर बीजेपी से मुकाबला करने के लिए खास तैयारियां कर रही हैं. चाहे वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस हो या बिहार की सीएम नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) हो. सभी विपक्षी दलों को एकजुट करके केंद्र की मोदी सरकार के विजयी रथ को रोकना चाहते हैं.

माना जा रहा है एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के दो कार्यकारी अध्यक्ष बना कर आम चुनाव के लिए खास रणनीति बनाने के लिए ऐसा किया है.

सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद अजीत पवार ने दोनों ही नेताओं को ट्वीट कर बदाई दी है. उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे. ऐसा उन्हें विश्वास है.