नागपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या... महिला गिरफ्तार 

Property dealer murdered in Nagpur...woman arrested

नागपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या... महिला गिरफ्तार 

एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महिला ने एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की थी, महिला ने उसके प्राइवेट पार्ट पर वार किया था, जिस कारण से उसकी मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य मामले में प्रेमी के मदद से भाई की हत्या करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया। 

नागपुर : एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महिला ने एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की थी, महिला ने उसके प्राइवेट पार्ट पर वार किया था, जिस कारण से उसकी मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य मामले में प्रेमी के मदद से भाई की हत्या करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया। 

हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज हुआ जिसमें 55 वर्षीय रविंद्र कुडवे का 19 अप्रैल का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि व्यक्ति की मृत्यु प्राइवेट पार्ट पर वार होने के कारण हुई। पुलिस को जांच में पता चला कि रविंद्र के एक महिला काजल के साथ संबंध थे।

लेकिन महिला रविंद्र को छोड़ किसी और के साथ शादी करना चाहती थी। इसी कारण दोनों में विवाद हुआ। क्योंकि कागज रविंद्र से अपनी शादी का खर्चा उठाने का दबाव बना रही थी। 19 अप्रैल को उसने आकाश नगर के एक फ्लैट में रविंद्र को बुलाया, और वहां उसपर वार कर भाग गई। शनिवार को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है।

वहीं शराब के कारण एक हिंसा में अपने भाई की हत्या के आरोप में एक महिला, उसकी मां और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। आशीर्वाद नगर निवासी रजत उघाड़े की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसके बाद उसके शव को 16 अप्रैल को खिंडसी झील रामटेक में फेंक दिया। इसके बाद दो महिलाओं ने आकर उसकी गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस में की।

पुलिस ने छानबीन शुरू की। तब पता चला कि मृतक की बहन आभा तलाकशुदा है। मृतक अपनी मां और बहन के साथ रहता है। मृतक शराब के नशे में आए दिन उनके साथ हिंसक व्यवहार करता है। इससे दोनों मां-बेटी परेशान थी। 

इसलिए दोनों ने मिलकर उसे मारने की साजिश रची। आभा ने अपने भाई को मारने के लिए अपने प्रेमी की मदद ली। प्रेमी अतुल ने अपने दोस्त पप्पू के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर रजत को शराब पिलाई, उसके बाद उसका गला घोंटकर उसको मार डाला। आभा के कहने पर उन्होंने रजत का शव झील में फेंक दिया।

यही नहीं आभा ने रजत को मारने के लिए दस हजार रुपये भी दिए थे। पुलिस ने आभा, उसकी मां, अतुल और उसके दोस्त को गिरफ्ता कर लिया है। चारों से पूछताछ की जा रही है, आभा ने अपनी गुनाह कबूल कर लिया है। बता दें रजत के गुमशुदा की शिकायत लेकर आभा और उसकी मां ही गई थीं।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मनोज जारांगे-पाटिल ने 4 जून से जालना में आमरण अनशन की घोषणा की मनोज जारांगे-पाटिल ने 4 जून से जालना में आमरण अनशन की घोषणा की
मुंबई: मराठा आरक्षण का विवादास्पद मुद्दा फिर से उभर आया है, जिससे तनाव फिर से बढ़ने की आशंका है क्योंकि...
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सलमान खान आवास फायरिंग मामले में आरोपियों की हिरासत में मौत की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी
मुंबई में जागृति नगर और घाटकोपर मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं आज शाम 6 बजे से निलंबित रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने 5 लाख अनुग्रह राशि की घोषणा की; घायलों के लिए 75k-2.5 लाख की सहायता
IMD मुंबई में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भीषण गर्मी और तूफान की स्थिति रहेगी
मुंबई कोस्टल रोड और बांद्रा-वर्ली सी लिंक को जोड़ने वाला दूसरा बो आर्क स्ट्रिंग गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित
सलमान खान फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज किया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media