नवी मुंबई/ नाले में कंबल से लिपटा मिला महिला का शव... टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

Navi Mumbai/ Woman's body found wrapped in a blanket in a drain... Taxi driver arrested

नवी मुंबई/ नाले में कंबल से लिपटा मिला महिला का शव... टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला की हत्या करने के आरोप में एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह नवी मुंबई के उरण इलाके के एक नाले से 27 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया था जो कि क्षत-विक्षत हालत था और कंबल में लिपटा हुआ था।

नवी मुंबई: नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला की हत्या करने के आरोप में एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह नवी मुंबई के उरण इलाके के एक नाले से 27 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया था जो कि क्षत-विक्षत हालत था और कंबल में लिपटा हुआ था। उरण पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सतीश निकम ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मुंबई के मानखुर्द पुलिस थाना क्षेत्र से 18 अप्रैल को एक महिला लापता हुई थी।अधिकारी ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि उरण में मिला शव लापता महिला का ही था।उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि महिला और मुंबई के नागपाडा निवासी टैक्सी चालक के बीच प्रेम प्रसंग था।

उन्होंने बताया कि महिला उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी लेकिन उसने इनकार कर दिया जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया।अधिकारी ने बताया कि टैक्सी चालक 18 अप्रैल की शाम महिला को घुमाने के लिए ठाणे जिले के कल्याण इलाके में खडावली ले गया।

उन्होंने बताया कि उसने 19 अप्रैल को आधी रात लगभग एक बजे कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिसके बाद उसे 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।",

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

IMD मुंबई में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भीषण गर्मी और तूफान की स्थिति रहेगी IMD मुंबई में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भीषण गर्मी और तूफान की स्थिति रहेगी
मुंबई : मुंबई अभी भी 13 मई को आई तेज हवाओं और बेमौसम बारिश से उबर रही है, जिसमें 16...
मुंबई कोस्टल रोड और बांद्रा-वर्ली सी लिंक को जोड़ने वाला दूसरा बो आर्क स्ट्रिंग गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित
सलमान खान फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज किया
मुंबई में पीएम मोदी का आज रोड शो, कई सड़कें यातायात के लिए बंद रहेंगी
CBI ने 34,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में DHFL के पूर्व निदेशक धीरज वधावन को गिरफ्तार किया 
सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड ने गृहनगर में खुद को गोली मार ली
घाटकोपर होर्डिंग ढहने वाली जगह पर लगातार तीसरे दिन भी जारी है बचाव अभियान

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media