रसोई गैस सिलेंडर महँगा , जनता परेशान

रसोई गैस सिलेंडर महँगा , जनता परेशान

मुंबई : रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। इस बार गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के बाजार भाव में 77 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके बाद सिलेंडर के दाम बढ़कर 716.50 रुपए हो गए हैं।

बता दें कि अभी तक घरेलू सिलेंडर 639.50 रुपए का मिल रहा था। कामर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) के दामों में भी 119 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। दुकानदारों को अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1288 रुपए का पड़ेगा। यह अभी तक 1169 रुपए का मिल रहा था। जबकि पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम बढ़ कर 264.50 रुपए तक चढ़ गए हैं। बढ़े हुए दाम शुक्रवार सुबह से लागू हो जाएंगे।

Read More मुंबई : एनसीएलटी ने केनरा बैंक की पिटीशन पर मिट्सम एंटरप्राइजेज में सीआईआरपी शुरू किया 

लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम
रसोई गैस के दामों में लगातार तीसरे माह बढ़ोत्तरी हुई है। तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के बाजार भाव में करीब 105 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं कामर्शियल सिलेंडर पर 193 रुपए बढ़े हैं। तीन माह पहले अगस्त में घरेलू सिलेंडर 611.50 रुपए का पड़ रहा था जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर 1095 रुपए था।

Read More मुंबई : यूपी-बिहार जैसे शहरों से आनेवालों के लिए किराए पर सस्ते घर देगी महाराष्ट्र सरकार

सिलेंडर दाम (रुपये)
14.2 किलो 716.50
19 किलो 1288
5 किलो 264.50

Read More नवी मुंबई: वाशी के एपीएमसी मार्केट में चावल की बोरियों के नीचे दबी महिला, लोगों ने सुरक्षित निकाला

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत