मौत के बाद 62 साल के आदमी को मिली जमानत, धोखाधड़ी के मामले में था जेल में बंद

62 year old man got bail after his death....

मौत के बाद 62 साल के आदमी को मिली जमानत, धोखाधड़ी के मामले में था जेल में बंद

याचिका के अनुसार हाई कोर्ट ने मार्च में जेल अधिकारियों को पवार को उचित चिकित्सा प्रदान करने का निर्देश दिया था। इस बीच पवार का स्वास्थ्य और बिगड़ गया। उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मुंबई की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार 62 वर्षीय व्यक्ति को उसकी मौत के दो दिन बाद मानवीय आधार पर अस्थाई जमानत दे दी। नौ मई को उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी हुई थी। इसके कुछ घंटे बाद ही सुरेश पवार की मृत्यु हो गई थी..62 year old man got bail after his death....

पवार को जाली दस्तावेजों के आधार पर एक संपत्ति को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 31 दिसंबर 2021 से सलाखों के पीछे बंद आरोपित ने मेडिकल आधार पर छह महीने की अस्थाई जमानत मांगी थी।

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार

images (85)

Read More मुंबई : 83 आधार और पैन कार्ड के साथ कई मोबाइल फोन जब्त; 6 गिरफ्तार

पवार ने अपने आवेदन में स्वयं को गंभीर रूप से मधुमेह से पीडि़त बताया था। फरवरी में पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन बाद में फिर उसके अंगूठे में गैंग्रीन हो गया और अंगूठे को काटना पड़ा।

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

याचिका के अनुसार, हाई कोर्ट ने मार्च में जेल अधिकारियों को पवार को उचित चिकित्सा प्रदान करने का निर्देश दिया था। इस बीच पवार का स्वास्थ्य और बिगड़ गया। उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा....62 year old man got bail after his death....

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

घाव ठीक नहीं हुआ और घुटने के नीचे का पैर काटना पड़ा। बाद में आरोपित के फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया। इसी के चलते उसने छह महीने के लिए अस्थाई जमानत मांगी थी...62 year old man got bail after his death....