महाराष्ट्र: मॉब लिंचिंग में सिख बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने बकरी चोर समझकर पीटा, सुखबीर बादल ने की सजा की मांग

Maharashtra: Sikh child killed in mob lynching, villagers beat him thinking he was a goat thief, Sukhbir Badal demands punishment...

महाराष्ट्र: मॉब लिंचिंग में सिख बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने बकरी चोर समझकर पीटा, सुखबीर बादल ने की सजा की मांग

महाराष्ट्र के परभणी इलाके में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों ने बकरी चोर समझकर तीन सिख समुदाय के बच्चों की पिटाई कर दी। इस घटना में एक बच्चे की इलाज के दौरान हो गई।

मुंबई: महाराष्ट्र के परभणी से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां भीड़ ने चोर समझ कर तीन सिख समुदायके बच्चों को बुरी तरह पीटा। इसमें से एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि दो को बचाकर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में चार आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में कुल 9 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अकरम पटेल को भी गिरफ्तार किया है। इस घटना को लेकर अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है...Sikh child killed in mob lynching...

महाराष्ट्र के परभणी तहसील के उखलद गांव मे तीन नाबालिग को बकरी चोरी के शक के बुनियाद पर भीड़ ने जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को छुड़ाया। इनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। तीनों की पहचान कृपाणसिंह भोंड , गोरासिंह टाक और अरुणसिंह टाक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक से जा रहे थे। गांववालों ने चोर समझकर तीनों की जमकर पिटाई की।

Read More पुणे में दापोडी इलाके के पास एक कार में आग; किसी के हताहत होने की खबर नहीं

maharashtra-mob-lynching-100629406

Read More नांदेड़ : खाद्य विषाक्तता; 31 छात्र अस्पताल में भर्ती 

ग्रामीणों ने पुलिस को कॉल करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कृपाणसिंह भोंड की मौत हो गई। मॉब लिंचिंग का एक वीडियो भी सामने आया है......Sikh child killed in mob lynching...

Read More लातूर में बड़ी कार्रवाई; 17 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

उधर इस घटना को लेकर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रतिक्रिया दी है। सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र में तीन सिख नाबालिगों की अमानवीय और क्रूर लिंचिंग से पूरा समुदाय स्तब्ध है। पहले से ही पीड़ित सिख समुदाय के खिलाफ जघन्य और अक्षम्य आक्रोश है।' उन्होंने महाराष्ट्र सीएम ऑफिस, डीजीपी और राज्यपाल को टैग करते हुए लिखा, 'दोषियों को सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए......Sikh child killed in mob lynching...

Read More मुंबई : सत्तारूढ़ गठबंधन में सब कुछ ठीक - एकनाथ शिंदे