अज्ञात व्यक्ति ने शिवसेना सांसद ओमराजे निंबालकर पर चाकू से हमला किया

अज्ञात व्यक्ति ने शिवसेना सांसद ओमराजे निंबालकर पर चाकू से हमला किया

मुंबई : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में बुधवार को एक रैली के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने शिवसेना सांसद ओमराजे निंबालकर पर चाकू से वार किया। हमले में सांसद घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिये तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई तब निंबालकर कलंब तालुका के पडोली नैगांव गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रैली के दौरान व्यक्ति निंबालकर से हाथ मिलाने के बहाने एक समूह के साथ उनके पास पहुंचा था। निंबालकर उस्मानाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने बताया, ”सांसद का अभिवादन करते समय व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला किया और फौरन वहां से फरार हो गया। निंबालकर के हाथ में जख्म हुआ हालांकि कलाई पर घड़ी बंधी होने के वह अधिक गहरा नहीं हुआ।

Read More मुंबई : दो महीने में 30 करोड़ की नशीली सामग्री जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि घटना के बाद निंबालकर को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मामूली जख्म होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Read More मुंबई : मशहूर सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती...

सांसद के पिता एवं कांग्रेस नेता पवनराजे निंबालकर की तीन जून 2006 को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर कलंबोली के पास कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व लोकसभा सांसद पद्मसिंह पाटिल इस मामले में मुख्य आरोपी हैं।

Read More मुंबई: टेंडर अलॉट होने के 5 महीने बाद भी 6 स्टेशनों पर नहीं शुरू हुई इमरजेंसी मेडिकल रूम की फैसिलिटी

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत