महाराष्ट्र के नासिक जिले से अतीक अहमद का गुर्गा गुड्डू मुस्लिम गिरफ्तार?

Atiq Ahmed's henchman Guddu Muslim arrested from Maharashtra's Nashik district?

महाराष्ट्र के नासिक जिले से अतीक अहमद का गुर्गा गुड्डू मुस्लिम गिरफ्तार?

उमेश पाल शूट आउट के बाद से ही सोशल मीडिया पर गुड्डू मुस्लिम का नाम छाया हुआ है। सोशल मीडिया में वायरल सीसीटीवी फुटेज में बाइक के पीछे बैठकर आया सफेद कमीज पहने भारी कद काठी के बमबाज को लोग बार बार देख रहे हैं। उसके बमबाजी के तरीके पर लोग हैरान हैं। सबकी नजर उसी बमबाज गुड्डू मुस्लिम पर जा रही है।

मुंबई: बीती रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब कहा जा रहा है की अतीक के गुर्गे गुड्डू मुस्लिम की तलाश में उत्तर प्रदेश की एसटीएफ महाराष्ट्र में नासिक जिले में दाखिल हुई है। यूपी पुलिस को गुड्डू मुस्लिम के महाराष्ट्र के नासिक जिले में छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद यूपी पुलिस ने नासिक का रुख किया था।

यह खबर सामने आ रही थी गुड्डू मुस्लिम को नासिक क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ ने एक जॉइंट ऑपेरशन में गिरफ्तार कर लिया था। हत्या होने के पहले अशरफ ने गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था। फ़िलहाल यह बात भी अब राज है कि अशरफ, गुड्डू मुस्लिम के बारे में क्या कहना चाहता था। कहा जा रहा है कि नासिक के एक निजी होटल से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

Read More बीड़ : सस्पेंडेड पुलिस सब-इंस्पेक्टर रंजीत कसाले ने गंभीर लगाए आरोप

जो गुड्डू मुस्लिम है। गुड्डू सैयद नाम के व्यक्ति से इस संदिघ्ध की फ़ोन पर बातचीत हुई थी। हालांकि, इस मुद्दे नासिक पुलिस ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि जो न्यूज़ वायरल हो रही है वह पूरी तरह से निराधार है। दरअसल दिल्ली पुलिस की एक टीम हथियार से जुड़े एक मामले में वेलकम होटल में काम करने वाले एक वेटर से पूछताछ करने आई थी।

Read More मुंबई: गर्भवती महिला की मौत  के बाद जांच के लिए समिति के गठन की घोषणा

देर रात उसे पूछताछ कर उन्होंने वेटर को छोड़ दिया। एक गैंगस्टर के मोबाइल पर इस वेटर का कॉल आया था। वेटर ने बताया कि उसने मिस्ड कॉल वाले नंबर पर दोबारा कॉल किया तो सामने वाले ने गलती से नंबर डायल करने की बात बताई। बस इतनी ही बातचीत एक कॉल पर हुई थी। इस पूछताछ के बाद वेटर को जाने दिया गया। ख़ास बात यह है कि शख्स गुड्डू मुस्लिम नहीं है। इसके अलावा यूपी एसटीएफ की किसी टीम ने अब तक हमसे कोई संपर्क नहीं किया है।

Read More पनवेल : 14 वर्षीय लड़की  बलात्कार करने के 42 वर्षीय व्यक्ति आरोप में गिरफ्तार

उमेश पाल शूट आउट के बाद से ही सोशल मीडिया पर गुड्डू मुस्लिम का नाम छाया हुआ है। सोशल मीडिया में वायरल सीसीटीवी फुटेज में बाइक के पीछे बैठकर आया सफेद कमीज पहने भारी कद काठी के बमबाज को लोग बार बार देख रहे हैं। उसके बमबाजी के तरीके पर लोग हैरान हैं। सबकी नजर उसी बमबाज गुड्डू मुस्लिम पर जा रही है।

Read More मुंबई: असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक प्रति फाड़कर किया विरोध; एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने किया बचाव

वह बड़े आराम से झोले से बम निकाल पर ऐसे इधर-उधर उछाल रहा जैसे रबर की गेंद फेंक रहा हो। लेकिन उसकी आक्रमकता भी लोगों ने देखा। जब उमेश पाल को गोली लगी तो वह गिर गए। कुछ देर में वह उठकर घर की गली की तरफ भागे तो गुड्डू मुस्लिम ने कूद कर उनकी तरफ बम फेंका। और घर के अंदर तक घुस कर बमबाजी। गली दीवार और घायलों पर बम फेकें।

जानकारों का कहना है गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद का एक रिमोट ट्रिगर है जो अचूक है। वैसे गुड्डू मुस्लिम को जरायम की दुनिया में हथछूट बमबाज के रूप में जानते हैं। बाइक पर चलते-चलते बम बांधना, टारगेट पर फेंकना इसके बायें हाथ का काम है। करीब दो दशक से गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद के साथ है।

कदकाठी के साथ ही अतीक गैंग में उसका कद भी बढ़ता गया। गुड्डू मुस्लिम ने जुर्म की दुनिया में दो दशक पहले काफी कदम रखा था। यह कुख्यात हिस्ट्रीशीटर श्रीप्रकाश शुक्ला का शागिर्द रहा है। कई बड़े बाहुबलियों के लिए काम किया है। लखनऊ में रेलवे, मोबाइल टॉवर के टेंडर उठवाने अपने आका की मदद करता था। इसके अलावा उसने रियल एस्टेट के कारोबार में भी हाथ आजमाया।