महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री उत्तम प्रकाश खंडारे पर रेप का आरोप... महिला का दावा दुष्कर्म के बाद पैदा हुआ बच्चा
Former Maharashtra minister Uttam Prakash Khandare accused of rape, woman claims child born after rape
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री उत्तम प्रकाश खंडारे पर एक 37 वर्षीय महिला ने चाकू की नोंक पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि इस घटना के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। पुणे शहर की पुलिस इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व मंत्री के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार खंडारे ने कथित तौर पर 2012 में शिकायतकर्ता से शादी करने का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि खंडारे ने शिकायतकर्ता महिला को चाकू की नोंक पर डरा धमका कर दुष्कर्म किया।
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री उत्तम प्रकाश खंडारे पर एक 37 वर्षीय महिला ने चाकू की नोंक पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि इस घटना के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। पुणे शहर की पुलिस इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व मंत्री के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार खंडारे ने कथित तौर पर 2012 में शिकायतकर्ता से शादी करने का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि खंडारे ने शिकायतकर्ता महिला को चाकू की नोंक पर डरा धमका कर दुष्कर्म किया।
कथित तौर पर शिकायतकर्ता को खंडारे द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो गए। आरोप यह भी है कि खंडारे और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता महिला को जान से मारने की धमकी दी। उसकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने खंडारे के साथ उनके सहयोगी महादेव भोसले, दशरथ गवली और एक महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 377, 406, 420, 506 (2), 34 के तहत मामला दर्ज किया है। खंडारे जो अब 65 वर्ष के हैं, 1994-1999 के दौरान सोलापुर से शिवसेना के विधायक थे। जब शिवसेना - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र में सत्ता में थी। वह उस समय सामाजिक न्याय मंत्री और खेल राज्य मंत्री थे।


