अपनी 13 वर्षीय बेटी को जिंदा नहर में फेंककर की हत्या... आरोपी पिता ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास

Murdered his 13-year-old daughter by throwing her alive into the canal... Accused father attempted suicide by consuming poison

अपनी 13 वर्षीय बेटी को जिंदा नहर में फेंककर की हत्या... आरोपी पिता ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास

13 वर्षीय बेटी को जिंदा नहर में फेंककर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की के पिता ने बेटी की हत्या करने के बाद जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पारिवारिक विवाद में यह घटना होने का प्राथमिक अनुमान पुलिस ने लगाया हैं। पुलिस और फायर बिग्रेड ने 10 घंटे तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन लड़की का शव बरामद नहीं हुआ है।

पुणे : अपनी 13 वर्षीय बेटी को जिंदा नहर में फेंककर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की के पिता ने बेटी की हत्या करने के बाद जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पारिवारिक विवाद में यह घटना होने का प्राथमिक अनुमान पुलिस ने लगाया हैं। पुलिस और फायर बिग्रेड ने 10 घंटे तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन लड़की का शव बरामद नहीं हुआ है। मृतक का नाम तनुश्री संदीप शिंदे (13) है। इस मामले में स्वारगेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे यह घटना हुई। मित्र मंडल चौक के वीर सावरकर पुतला के पीछे कैनाल में लड़की को फेंका गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे यह घटना सामने आने के बाद फायर बिग्रेड और स्वारगेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तनुश्री के माता-पिता के बीच पिछले पांच वर्षों से विवाद चल रहा है। पिछले कुछ समय से वे अलग रह रहे थे। लड़की के पिता रिक्शा चलाते है, जबकि मां ब्यूटी पार्लर चलाती है।

Read More महाराष्ट्र : रिश्वतखोरी के आरोप में आईआरएस के दो अधिकारियों समेत सात लोग गिरफ्तार

आरोपी को शराब पीने की लत है। आर्थिक तंगी और चरित्र पर संदेह कर वह विवाद करता था। घर खर्च और चरित्र पर संदेह को लेकर होने वाले विवाद के कारण तनुश्री की मां महीने भर पहले घर छोड़कर बहन के घर रहने लगी थी। तनुश्री भी मां के साथ रहती थी, जबकि उसके पिता धनकवडी में रहते थे। वह शनिवार और रविवार को तनुश्री को अपने साथ लेकर आ जाता था। वह पिता के साथ रहती थी। आठ दिन पूर्व संदीप ने पत्नी को तलाक का नोटिस भेजा था।

संदीप गुरुवार की रात तनुश्री को लेकर आया था। वे रिक्शा से धनकवडी के घर गए थे। इसके बाद वह बेटी को लेकर सुबह वीर सावरकर पुतला के पीछे स्थित नहर पर ले गया। यहां पर उसने बेटी को जिंदा नहर में फेंककर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह बाहर आया। चौक में खड़ी किए गए अपने रिक्शे में बैठा रहा। उसने दोस्त को फोन कर बेटी की हत्या की बात बताई। दोस्त ने उसकी पत्नी को जानकारी देकर मौके पर बुलाया। इसके बाद घटना की जानकारी स्वारगेट पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। इसी बीच आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Read More पालघर में छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों और साथियों पर उत्पीड़न के आरोप

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन