खार में मोबाइल चोरी के आरोप में रेलवे टिकट बुकिंग क्लर्क को महिला ने सरेआम पीटा... वायरल हुआ वीडियो

Woman publicly thrashes railway ticket booking clerk on charges of mobile theft in Khar... video went viral

खार में मोबाइल चोरी के आरोप में रेलवे टिकट बुकिंग क्लर्क को महिला ने सरेआम पीटा... वायरल हुआ वीडियो

मुंबई से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में रेलवे कर्मचारी पर एक महिला मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा रही है. वहीं, वीडियो में  महिला मुंबई सेन्ट्रल में तैनात मनोज जायसवाल नाम के बुकिंग क्लर्क को पीटती नजर आ रही है. वहीं, इस घटना के बाद बुकिंग क्लर्क मनोज जायसवाल को निलंबित कर दिया गया. 

मुंबई : सोशल मीडिया पर मुंबई से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में रेलवे कर्मचारी पर एक महिला मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा रही है. वहीं, वीडियो में  महिला मुंबई सेन्ट्रल में तैनात मनोज जायसवाल नाम के बुकिंग क्लर्क को पीटती नजर आ रही है. वहीं, इस घटना के बाद बुकिंग क्लर्क मनोज जायसवाल को निलंबित कर दिया गया. 

खबर के मुताबिक, इस महिला का नाम नंदनी बेलेकर है. उसने मुंबई सेंट्रल से खार जाने के लिए टिकट लिया. लेकिन मोबाईल टिकट काउंटर पर ही भूल गई. जब वह दोबारा मोबाईल लेने काउंटर पर पहुंची तो टिकट बुकिंग क्लर्क ने उसे मोबाईल देने से मना कर दिया. लेकिन जब तलाशी ली गई तो मोबाईल उसके पास ही मिला. हालांकि फैक्ट चेक में पता चला कि ये वीडियो पुराना है.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के बारे में पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी रविन्द्र भाकर बताते हैं कि यह वायरल वीडियो सही है और मोबाईल मिलने के बाद महिला ने टिकट बुकिंग क्लर्क की पिटाई की थी. हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराया गया. इस वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'गलती की यही सजा होती है.' एक और यूजर ने लिखा, 'महिला ने जो किया सही किया.' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'इस शख्स पर कार्रवाई होनी चाहिए.'

 

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार