महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह ने गणतंत्र दिवस पर कहा, आइए... महाराष्ट्र को मजबूत और विकसित बनाए

Maharashtra Governor Bhagat Singh said on Republic Day, let's make Maharashtra strong and developed

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह ने गणतंत्र दिवस पर कहा, आइए... महाराष्ट्र को मजबूत और विकसित बनाए

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और सभी से राज्य को मजबूत एवं विकसित बनाने की अपील की। देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुंबई में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के विकास और उसे खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए किए गए विभिन्न कार्यक्रमों को सूचीबद्ध किया।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और सभी से राज्य को मजबूत एवं विकसित बनाने की अपील की। देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुंबई में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के विकास और उसे खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए किए गए विभिन्न कार्यक्रमों को सूचीबद्ध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार समाज में सभी को एक साथ लेकर एक प्रगतिशील और विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए काम कर रही है। मैं सभी से एक साथ आने और एक नया व मजबूत महाराष्ट्र बनाने का संकल्प करने की अपील करता हूं।'' राज्य में किए गए विकास कार्यों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कोश्यारी ने कहा कि मुंबई और नागपुर के बीच कुल 701 किलोमीटर लंबे, हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि एक्सप्रेस राजमार्ग में से, सरकार ने हाल ही में नागपुर को शिरडी से जोड़ने वाले 521 किलोमीटर के हिस्से को जनता के लिए खोला।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस एक्सप्रेसवे से 24 जिले जुड़े हुए हैं।'' राज्यपाल ने कहा, ‘‘ मुंबई, नागपुर, पुणे और ठाणे क्षेत्र में मेट्रो मार्गों पर काम तेजी से किया जा रहा है और गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित किया जा रहा है।'' राज्यपाल ने राज्य में रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

Tags:

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगे - अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगे - अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा
2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने लड़ी गई 25 सीटों में से 23 सीटें जीतीं, जबकि अविभाजित शिवसेना ने...
डेढ़ साल में रिश्वत मामले में 27 पुलिसकर्मियों पर मामले दर्ज
कल्याण में सिर पर शराब की बोतल गिरने से छात्र गंभीर रूप से घायल...
डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर इंडिकेटर सिस्टम में गड़बड़ी के कारण एक महिला लोकल से प्लेटफॉर्म पर गिरी
पालघर/ दहानू नाविक विनोद लक्ष्मण कोल की पाकिस्तान हिरासत में मौत... शव 29 अप्रैल को भारत आएगा
विदेशियों को मकान किराये पर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई... तुलिंज पुलिस ने 25 मकान मालिकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
मुंबई में बे लगाम रिक्शा चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान... 2 हजार 189 पर दंडात्मक कार्रवाई

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media