मुंबई में 22000 झोपड़ों पर है पहाड़ी खिसकने का खतरा... इन झोपड़ों में रहते हैं 1 लाख लोग

22000 huts in Mumbai are in danger of landslides... 1 lakh people live in these huts.

मुंबई में 22000 झोपड़ों पर है पहाड़ी खिसकने का खतरा... इन झोपड़ों में रहते हैं 1 लाख लोग

मनपा ने जिऑलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के जरिए 74 ऐसे खतरनाक स्थानों का सर्वे कराया था। इसमें से 46 स्थानों पर तत्काल सुरक्षा उपाय करने की सिफारिश की गई थी। इन स्थानों पर सुरक्षा उपाय किए जाए यह मांग बीएमसी डिजास्टर डिपार्टमेंट ने राज्य सरकार के मदद एवं पुनर्वसन विभाग को लिखा था अब तक डीपीडीसी निधि से यह कार्य किया जा रहा है।

मुंबई : मानसून आने के पूर्व ही अभी दी दिन पूर्व घाटकोपर में लैंड स्लाइड की घटना घटी थी। हर साल मानसून के दौरान मुंबई में पहाड़ी खिसकने और भूस्खलन की घटना घटी है जिसमे जानमाल दोनों का नुकसान होता है। इसके बावजूद लाखों लोग वहां रहने को मजबूर हैं।
बता दें कि मुंबई में कुर्ला, साकीनाका, घाटकोपर, अंधेरी पूर्व में महाकाली गुफा एरिया, विक्रोली पार्कसाईट, भांडुप और माहुल इलाको में पहाड़ी के आसपास खतरनाक जोन में 22000 झोपड़े हैं।

जिसमें करीब 1 लाख लोग रहते हैं। अभी तक यहां लोगों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार नहीं बन पाई है। सुरक्षा दिवार बनाने की जिम्मेदारी म्हाडा और पीडब्ल्यूडी की है। जिसका काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। मनपा प्रशासन मॉनसून शुरू होने से पहले लैंड स्लाइड एरिया में रहने वालों को जल्द ही नोटिस भेजेगी।

जुलाई 2021 में एक ही दिन तीन जगहों चेंबूर वासीनाका विक्रोली और भांडुप तीन जगहों पर पहाड़ी खिसकने की घटना घटी, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में वर्ष 1992 से 2023 के बीच लैंडस्लाइड हादसे में 310 लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मनपा ने जिऑलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के जरिए 74 ऐसे खतरनाक स्थानों का सर्वे कराया था। इसमें से 46 स्थानों पर तत्काल सुरक्षा उपाय करने की सिफारिश की गई थी। इन स्थानों पर सुरक्षा उपाय किए जाए यह मांग बीएमसी डिजास्टर डिपार्टमेंट ने राज्य सरकार के मदद एवं पुनर्वसन विभाग को लिखा था अब तक डीपीडीसी निधि से यह कार्य किया जा रहा है।

सुरक्षा के मद्देनजर मनपा, आर्मी, नेवी और एनडीआरएफ की टीम लैंड स्लाइड इलाकों में जाकर जांच करेगी। वहां की भौगोलिक स्थिति समझने में आसानी होगी इससे आपात कालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में आसानी होगी। मनपा की टीम इन एरिया में रहने वालों को प्रशिक्षण भी देगी जिससे आपात स्थिति में लोग स्वयं एवं दूसरों की मदद कर सकें।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नवी मुंबई में 535 और पनवेल में 79 खतरनाक इमारतें... नवी मुंबई में 535 और पनवेल में 79 खतरनाक इमारतें...
पनवेल नगरपालिका क्षेत्र में 79 खतरनाक संपत्तियां हैं और नगरपालिका ने एक सार्वजनिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इन संपत्तियों...
अंधेरी में गैस रिसाव से दुकानों में लगी आग, चार घायल
दक्षिण अफ्रीका में पर्यटन के नाम पर 10 लोगों से धोखाधड़ी... 32 साल के शख्स पर केस दर्ज
धारावी में 10 साल के लड़के से दो लोगों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार 
हेलीकॉप्टर दुर्घटना की घटना के बाद अमृता फड़नवीस ने किया सुषमा अंधारे को फोन
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल...
नवी मुंबई के विभिन्न पार्कों की हालात खराब... नागरिकों में नाराजगी

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media