भिवंडी में ज़मीन विवाद के कारण चचेरे भाईयों में मारपीट... 5 नामजद के खिलाफ केस दर्ज

Fight between cousins due to land dispute in Bhiwandi... Case registered against 5 named

भिवंडी में ज़मीन विवाद के कारण चचेरे भाईयों में मारपीट... 5 नामजद के खिलाफ केस दर्ज

भिवंडी में पुश्तैनी जमीन को लेकर चचेरे भाईयों में जमकर मारपीट होने की घटना हुई है। अर्जुन सावन पाटिल की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद लोगों के विरूद्ध आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। किन्तु अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार अर्जुन सावन पाटिल व चंद्रकांत पाटिल की पिंपलास, सांरग गांव में पुश्तैनी जमीन है।

भिवंडी : भिवंडी में पुश्तैनी जमीन को लेकर चचेरे भाईयों में जमकर मारपीट होने की घटना हुई है। अर्जुन सावन पाटिल की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद लोगों के विरूद्ध आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। किन्तु अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार अर्जुन सावन पाटिल व चंद्रकांत पाटिल की पिंपलास, सांरग गांव में पुश्तैनी जमीन है।

इस जमीन पर दोनों चचेरे भाईयों ने अपना अपना मकान बनाया है। किन्तु दोनों मकानों के बीच खाली जगह ना रखने के कारण दोनों चचेरे भाइयों में इसको लेकर विवाद चल रहा है। अर्जुन पाटिल कल दोपहर 2 बजे के दरमियान अपने घर पर जा रहे थे। इस दरमियान चंद्रकांत पाटिल ने तंज कसते हुए कहा कि मकान बनाते समय थोड़ी सी जगह नही छोड़ी।

इसके लिए इन्हें भोगना पड़ेगा। जिसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। इस दरमियान चंद्रकांत पाटिल के लड़के बिक्री चंद्रकांत पाटिल, कुणाल चंद्रकांत पाटिल और कृष्णा गजानन पाटिल, प्रदिप बृहस्पति पाटिल ने मिलकर शिकायतकर्ता अर्जुन पाटिल और उनके सगे भाई भीम के ऊपर जानलेवा हमला किया और कृष्णा पाटिल ने कोई धारदार हथियार में वार कर जख्मी कर दिया है।

 

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नवी मुंबई में 535 और पनवेल में 79 खतरनाक इमारतें... नवी मुंबई में 535 और पनवेल में 79 खतरनाक इमारतें...
पनवेल नगरपालिका क्षेत्र में 79 खतरनाक संपत्तियां हैं और नगरपालिका ने एक सार्वजनिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इन संपत्तियों...
अंधेरी में गैस रिसाव से दुकानों में लगी आग, चार घायल
दक्षिण अफ्रीका में पर्यटन के नाम पर 10 लोगों से धोखाधड़ी... 32 साल के शख्स पर केस दर्ज
धारावी में 10 साल के लड़के से दो लोगों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार 
हेलीकॉप्टर दुर्घटना की घटना के बाद अमृता फड़नवीस ने किया सुषमा अंधारे को फोन
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल...
नवी मुंबई के विभिन्न पार्कों की हालात खराब... नागरिकों में नाराजगी

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media