महाराष्ट्र में साईं बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर...10 लोगों की मौत, कई घायल

Passengers going to visit Sai Baba collided with a truck in Maharashtra, 10 people died, many injured

महाराष्ट्र में साईं बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर...10 लोगों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा नासिक-शिरडी हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में 50 लोग सवार थे। सभी साईं बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा नासिक-शिरडी हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में 50 लोग सवार थे। सभी साईं बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे।

इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बस पूरी तरह से चकना चूर हो गई है। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंचा। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में 6 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। घायलों में कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

Read More महाराष्ट्र : रिश्वतखोरी के आरोप में आईआरएस के दो अधिकारियों समेत सात लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक जताया है। मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं। महाराष्ट्र के नासिक में बाइक सवार को टक्कर मारने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हादसा 9 दिसंबर को नासिक के जेल रोड इलाके में हुआ। हादसे का वीडियो वहां लगे CCTV में कैद हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रही स्कॉर्पियो पर मामला दर्ज कर लिया है। 

Read More महाराष्ट्र में अब मंदिरों की तरह मस्जिद और चर्च भी सरकार के नियंत्रण में आ सकते हैं - राहुल नार्वेकर

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश