साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा हिंदी फिल्मों की हैं दीवानी ... शाहरुख खान की यह फिल्म है सबसे पसंदीदा

South's Lady Superstar Nayantara Hindi films Hai Deewani ... Shah Rukh Khan's film is the most favorite

साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा हिंदी फिल्मों की हैं दीवानी ... शाहरुख खान की यह फिल्म है सबसे पसंदीदा

अभिनेत्री नयनतारा ने साउथ सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उन्हें साउथ की लेडी सुपरस्टार भी कहा जाता है, लेकिन एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों की भी बहुत बड़ी फैन हैं। हाल ही में वह अपनी पसंदीदा बॉलीवुड फिल्मों के  बारे में बात करती नजर आईं।

अभिनेत्री नयनतारा ने साउथ सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उन्हें साउथ की लेडी सुपरस्टार भी कहा जाता है, लेकिन एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों की भी बहुत बड़ी फैन हैं। हाल ही में वह अपनी पसंदीदा बॉलीवुड फिल्मों के  बारे में बात करती नजर आईं।

खास बात रही की उन्होंने सारी बातें हिंदी भाषा में ही की। साथ ही बताया कि कौन सी हिंदी फिल्म उनकी सबसे ज्यादा पसंदीदा है, जिसे वह खुशी और गम दोनों मूड में देखना पसंद करती हैं। पैपराजी पेज वायरल भयानी से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें नयनतारा को अपनी फेवरेट बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है।

Read More मुंबई : जल्द शुरू होगा मुंबई फिल्म फेस्टिवल, नॉन-फीचर फिल्ममेकर्स को दिया गया न्योता; होंगे ये खास प्रोग्राम

एक्ट्रेस वीडियो  में कहती हैं कि उन्होंने तरकरीबन उन्होंने हर हिंदी फिल्म देखी होगी। अगर कोई उन्हें किसी भी हिंदी फिल्म का नाम बताए तो उन्होंने जरूरी देखी होगी। आगे बात करते हुए नयनतारा ने बताया कि बहुत सारी हिंदी फिल्में उनकी पसंदीदा हैं लेकिन अगर कुछ फिल्मों की बात की जाए तो उसमें 'कभी खुशी कभी गम' और 'कुछ कुछ होता है', उनकी सबसे फेवरेट फिल्में हैं।

Read More मुंबई में बिना परमिशन ड्रोन उड़ाने पर फिल्म क्रू के खिलाफ पुलिस कार्रवाई

इसी के साथ नयन तारा ने कहा कि जब आपका मूड कभी अच्छा तो कभी खराब होता है ऐसे में आप कुछ उसी के हिसाब से देखना चाहते हैं लेकिन 'कुछ कुछ होता है' फिल्म वह हर मूड में  देख सकती हैं। यह उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म है। बता दें कि साल 1998 में रिलीज हुई 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान नजर आए थे। यह एक लव रोमांटिक फिल्म थी।

Read More मुंबई : 5.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी; पुलिस ने फिल्म निर्माता रविंदर चंद्रशेखरन को तलब किया

बात करें वर्क फ्रंट की तो 30 दिसंबर को उनकी फिल्म 'कनेक्ट' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है और इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है। इस  फिल्म को लॉकडाउन के समय के दौरान बनाया गया है। जिसमें हॉरर का तड़का लगाया गया है। एक मां और बेटी की कहानी भी है। फिल्म में नयनतारा के लीड रोल के अलावा सत्यराज, विनय, हनिया नफीसा और अनुपम खेर अहम किरदारों में हैं।

Read More मुंबई में कितनी बार गैर-मराठी बन चुके हैं मेयर, जानें कितने हिंदी भाषी लोगों को मिल चुका मौका?

Related Posts