औरंगाबाद में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना आई सामने, वृद्धा को निर्वस्त्र कर पीटा....

In Aurangabad, the incident that caused the scandal, beaten the old lady stripped.

औरंगाबाद में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना आई सामने, वृद्धा को निर्वस्त्र कर पीटा....

औरंगाबाद जिले के गंगापुर तालुका में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए एक वृद्धा को निर्वस्त्र कर पीटा गया। वहीं पिटाई का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया है और यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के गंगापुर तालुका में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए एक वृद्धा को निर्वस्त्र कर पीटा गया। वहीं पिटाई का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया है और यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।

इस दौरान पीड़ित वृद्धा हाथ जोड़कर छोड़ने की मांग कर रही थी। लेकिन आरोपी ने उस पर कोई दया नहीं दिखाई। इस संबंध में रविवार रात गंगापुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Read More चंद्रपुर : चिमूर कस्बे में दो बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म; थाने पर पथराव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह वृद्धा औरंगाबाद के गंगापुर तालुका के गंगापुर फाटा स्थित पारधी वस्ती में अपने पोते के साथ रहती है।

Read More डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

ओझर गांव के विवेक पिंपळे और उसके साथी पीड़िता के घर गए और यह आरोप लगाते हुए मारपीट की कि तुम्हारा पोता हमारी बेटी को भगा के ले गया है। 

Read More छत्रपति संभाजीनगर: देवगिरी किले में ज्वलनशील सामग्री ले जाने से रोकने की मांग