मुंबई एयरपोर्ट पर चकमा देकर ग्वालियर पहुंच गए यूपी के चार लोग...एक किलो सोना, यूएई की करंसी जब्त!

Four people from UP reached Gwalior by dodging Mumbai airport… one kg gold, UAE currency seized!

मुंबई एयरपोर्ट पर चकमा देकर ग्वालियर पहुंच गए यूपी के चार लोग...एक किलो सोना, यूएई की करंसी जब्त!

मुंबई से तस्करी कर ग्वालियर लाया जा रहा एक किलो से ज्यादा सोना एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के रामपुर के टांडा के रहने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बरामद सोने की कीमत लगभग साठ लाख रुपए बताई गई है।

मुंबई : मुंबई से तस्करी कर ग्वालियर लाया जा रहा एक किलो से ज्यादा सोना एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के रामपुर के टांडा के रहने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बरामद सोने की कीमत लगभग साठ लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। दरअसल, डायरेक्टर रेवेन्यू इंटेलिजेंस केपी सिंह ने एसपी ग्वालियर अमित सांघी को सूचना दी थी। उन्होंने कहा था कि मुंबई से ग्वालियर आने वाली इंडिगो एयर बस की फ्लाइट में कुछ यात्री अवैध रूप से सोना तस्करी करके ला रहे हैं।

Read More ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका... आरोपी गिरफ्तार

इस सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट कौशलेंद्र सिंह कौल और कस्टम अधिकारी एसके आर्य के साथ समन्वय बनाते हुए चेकिंग शुरू की। मुंबई से आने वाली एयर बस के यात्रियों की चेकिंग शुरू हुई तो चार संदिग्ध दिखे।

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

चारों को अलग कक्ष में ले जाया गया। वहां उनकी तलाशी हुई तो उनके पास से 4 लेड पेंसिल मिलीं, जिसे उन्होंने अपने कपड़े में छुपा कर रखी हुई थी। सोने का कुछ हिस्सा पेस्ट के रूप में पैकिंग करके इन लोगों ने अपने शरीर से चिपकाया हुआ था।

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा

इनमें से सोने को निकालकर जब उसका वजन लिया गया तब वह एक किलोग्राम से ज्यादा निकला। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के रामपुर के टांडा में रहने वाले चार लोगों को पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगों में मोहम्मद अनीस, मंजूर आलम, अनवर अली और रिसालत अली शामिल है।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

इनके पास से यूएई की करंसी भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक यह लोग मुंबई से ग्वालियर उतरने के बाद दिल्ली जाने की तैयारी में थे। जहां यह तस्करी का सोना खपाया जाना था। पुलिस और कस्टम विभाग के लोग अब इन लोगों से पूछताछ में जुट गए हैं।

पुलिस का कहना है कि ये लोग तस्कर हैं और यूएई में सस्ते सोने को भारत में लाकर उसकी तस्करी करते हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहली बार सोने की बरामदगी हुई है। सोने के तस्कर इससे पहले कब-कब यह कांड कर चुके हैं। इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Related Posts