मुंबई से सटे वसई स्टेशन के प्लैटफॉर्म पर सो रही पत्नी को उठाकर पति ने एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे धकेल दिया

Husband pushed under the express train after picking up his wife sleeping on the platform of Vasai station adjacent to Mumbai.

मुंबई से सटे वसई स्टेशन के प्लैटफॉर्म पर सो रही पत्नी को उठाकर पति ने एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे धकेल दिया

मुंबई से सटे वसई से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां वसई स्टेशन के प्लैटफॉर्म पर सो रही पत्नी को उठाकर पति ने एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे धकेल दिया। पत्नी को रेल की पटरियों पर फेंकने के बाद पति दो बच्चों को लेकर फरार हो गया।

मुंबई: मुंबई से सटे वसई से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां वसई स्टेशन के प्लैटफॉर्म पर सो रही पत्नी को उठाकर पति ने एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे धकेल दिया। पत्नी को रेल की पटरियों पर फेंकने के बाद पति दो बच्चों को लेकर फरार हो गया।

इस वारदात में पत्नी की मौत हो गई। स्टेशन पर हुई क्रूर हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी पर कैद हो गई। घटना मंगलवार तड़के 4 बजे की है। वसई रेलवे पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

पुलिस टीमों का गठन किया गया है और आरोपी की आखिरी लोकेशन कल्याण में मिली है जहां वह लोकल ट्रेन से उतरा थ। वसई जीआरपी ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक महिला स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 5 पर अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। करीब 4 बजे एक शख्स प्लैटफॉर्म पर आ रही ट्रेन को देखता है। उसके बाद वह अपनी पत्नी को उठाता है और उसे प्लैटफॉर्म के किनारे लेकर जाता है और फिर अवध एक्सप्रेस के सामने उसे फेंक देता है।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

इसके बाद शख्स ने अपना बैग उठाया और बच्चों को उठाया। उसने एक बच्चे को गोद में लिया और दूसरे का हाथ पकड़कर प्लैटफॉर्म से निकल गया। डीसीपी पश्चिमी रेलवे जीआरपी संदीप भजीभाकरे ने बताया कि दंपती का नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

उन्होंने बताया, 'उसने दादर के बाद कल्याण तक लोकल ट्रेन से सफर किया, फिर वहां से उसने ऑटोरिक्शा लिया।'

Read More मुंबई: साझेदारी फर्म के संबंध में  63 लाख की वित्तीय धोखाधड़ी; एफआईआर दर्ज 

डीसीपी ने कहा कि आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा। लोको पायलट का बयान दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय क्राइम ब्रांच समेत पुलिस टीम ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वसई जीआरपी अधिकारियों ने कहा कि हिंदी बोलने वाला यह दंपती रविवार सुबह से वसई रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था।

दोपहर में दंपती के बीच विवाद हुआ और महिला ने एक क्लीनर से फोन लेकर नंबर डायल किया। पुलिस उस नंबर की जानकारी कर रही है जिसपर महिला ने कॉल किया था।

दंपती ने पूरी रात प्लैटफॉर्म पर गुजारी और रात में वहीं सो गए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने लंबी दूरी की ट्रेन का स्टेशन पर पहुंचने के लिए दो मिनट तक इंतजार किया।