फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह मुंबई पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, फिर भेजा जाएगा समन...

Film actor Ranveer Singh did not appear before Mumbai Police, then summons will be sent

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह मुंबई पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, फिर भेजा जाएगा समन...

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था. इस फोटोशूट में रणवीर सिंह न्यूड नज़र आ रहे थे जो कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नही आया और रणवीर के खिलाफ कुछ जगहों पर एफआईआर दर्ज हो गई.

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था. इस फोटोशूट में रणवीर सिंह न्यूड नज़र आ रहे थे जो कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नही आया और रणवीर के खिलाफ कुछ जगहों पर एफआईआर दर्ज हो गई.

बीते दिनों मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह को एक समन भेजा था और पुलिस स्टेशन में हाज़िर होने के लिए कहा था. हालांकि रणवीर सिंह कल यानी 20 अगस्त तो पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे. अब इस मामले में नया अपडेट आया है.

Read More मुंबई पुलिस की सख्त कार्रवाई: ड्रग्स गिरोह पर पहली बार लागू हुआ MCOCA

मुंबई पुलिस के मुताबिक रणवीर ने पेश होने के लिए दो हफ्ते का वक्त मांगा है. मुंबई पुलिस ने बयान जारी कर बताया है कि ''आपत्तीजनक फोटोशूट मामले में चेंबूर पुलिस स्टेशन ने रणवीर सिंह को समन भेजा था और कल यानी सोमवार को उन्हें पेश होने के लिए कहा था.

Read More माहिम पुलिस ने वीडियो गेम के बहाने दो नाबालिग लड़कों का यौन शोषण करने के आरोप में 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया

हालांकि रणवीर सिंह ने पेश होने के लिए दो हफ्ते का वक्त मांगा है. अब इस मामले में तारीख तय कर के ताज़ा समन भेजा जाएगा.'' वैसे तो रणवीर सिंह हमेशा ही किसी ना किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं. लेकिन बीते दिनों रणवीर उस वक्त सबके बीच चर्चा का विषय बन गए थे जब उनका एक फोटो सामने आया था.

Read More मुंबई पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 DCP का एक साथ तबादला

उस फोटोसूट में रणवीर न्यूड थे और अलग-अलग पोज़ में उन्होंने फोटो क्लिक करवाए थे. काफी लोगों ने रणवीर के इस फोटोशूट पर पर आपत्ति जताई थी, हालांकि कई ऐसे भी थे जिन्होंने फोटोशूट की जमकर तारीफ की थी.

Read More मुंबई वडाळा टी टी पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 51 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद

रणवीर की तारीफ करने वालों में सबसे आगे थे बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने एक्टर का खुलकर समर्थन किया था. हालांकि रणवीर का इस पर अब तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

लेकिन रणवीर की पत्नी दीपिका को अपने पति का फोटोशूट काफी पसंद आया था. वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर हाल ही में 'जयेशभाई ज़ोरदार' में नज़र आए थे. अब एक्टर जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजॉर आएंगे.